आखिर वे कौन से नौ अपराध थे, जिनके कारण ब्रितानी हुकूमत ने जवाहरलाल नेहरू को सजाएँ सुनाईं और जेल में बंद रखा ? क्या जेल जीवन उतना सरल था ?
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 1922 में पहली बार जेल जाने और 1945 में आखिरी बार रिहा होने के बीच कुल नौ बार जेल गए। सबसे कम 12 दिनों और सबसे अधिक 1,041 दिनों के लिए। वे कुल 3259 दिन यानी अपने जीवन के सवा आठ साल जेल में रहे।
यह कहानी है उस दौर में देश के चुनिंदा रईस परिवारों में से एक के इकलौते वारिस और लंदन में रहकर विद्यालय से विधि तक की पढ़ाई कर लौटे एक युवा की। वह जब गांधी जी के संपर्क में आया तो शानो-शौकत की जिंदगी त्यागकर देश की आज़ादी के संकल्प को जीवन का लक्ष्य बना लिया। एक दौर ऐसा आया कि घर के सारे लोग जेल में और घर में केवल बच्चे थे।
वास्तव में यह कहानी है कि किस तरह नेहरू ने सन् 1915 से 1947 तक लगातार संघर्ष में जेल और अदालत को अपनी बात कहने का माध्यम बनाया। हमारी आजादी की यात्रा, कारावास और कानून के सँकरे गलियारों से होते हुए हमारे संविधान तक पहुँची। यह पुस्तक महज अदालती कार्यवाही का दस्तावेज्ज नहीं है, जवाहरलाल नेहरू की जेल यात्राओं के दौरान घटित महत्त्वपूर्ण घटनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत अनाम सेनानियों के संघर्षों का दस्तावेज़ है।
पंकज चतुर्वेदी मूल रूप से पत्रकार हैं, सारे देश मे घूमते हैं और पानी व पर्यावरण जैसे विषयों पर देशभर के अखबारों, पत्रिकाओं में बीस हजार से ज्यादा आलेख लिख चुके हैं। बच्चों के लिए कई पुस्तकें लिखीं और अनूदित की हैं। क्या मुसलमान ऐसे होते हैं?, दफन होते दरिया, धरती को बचाओ, डूबते उतरते शहर, जल माँगता जीवन, समय के सवाल, लोक, आस्था और पर्यावरण, समाज के सवाल, लहरों में जहर जैसी पुस्तकें चर्चित रही हैं। मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा वर्ष 1991 का माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार, षष्ठम विश्व पर्यावरण महासम्मेलन, 1997 में 'राष्ट्रीय पर्यावरण सेवा सम्मान', एनसीईआरटी के लिए तैयार ऑडियो कार्यक्रम को वर्ष 2008 में श्रेष्ठ पुरस्कार, बाल साहित्य के लिए डॉ. हरिकृष्ण देवसरे पुरस्कार (2016), महावीर प्रसाद द्विवेदी पर्यावरण सम्मान (2017), सूर सम्मान (बाल साहित्य, उ.प्र. सरकार), मेदिनी पुरस्कार (पर्यावरण तथा वन मंत्रालय, भारत सरकार) आदि पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके पंकज आकाशवाणी, दूरदर्शन व कई टी वी चैनलों पर विशेषज्ञ के रूप में शामिल होते हैं।
"
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist