पुस्तक परिचय
प्रस्तुत पुस्तक सामान्य पुस्तकों से कई मायनों में अलग है. इसलिए इसका गाइड मैप जरूरी है। इस पुस्तक के आलेख चितन की पृष्ठभूमि तैयार करते हैं। इसके आलेख मूल रूप से बोलने और सुनने के लिए तैयार किये गये हैं। आपकी सफलता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह पुस्तक आपका एक सच्चा मित्र और अनुभवी गाइड की भूमिका निभायेगी। उत्साह और अनुभूतियों से आपको सराबोर करेगी। आपके लक्ष्य की प्राप्ति में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उपाय आपको इस पुस्तक में मिलेंगे और आपका जीवन उपलब्धियों के नये सुख से भरा हुआ होगा और साथ हो आआंतरिक शांति के नये शिखर होंगे। इस पुस्तक के सभी आलेख 'बुक थेरेपी' की उपचार पद्धति के विश्वव्यापी अनुभवों को पृष्ठभूमि को आधार बना कर तैयार किये गये है एक तरह से बोलती हुई किताब के रूप में। इसलिए अगर आप इन आलेखों को सुनेंगे तो नये किस्म की अनुभव यात्रा करेंगे; पुस्तक के अक्षर पड़ने पर आप पायेंगे कि आप नये उत्साह से भरते जा रहे हैं और हीनता लोप हो रही है; दूर दिखने वाली सफलता निकट आ रही है और आप चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते जा रहे हैं। अंततः आप महसूस करने लगेंगे जीवन में निराशा की जगह आशा लेने लगी है, और नकारात्मक चितन की जगह सकारात्मक चिंतन के अंकुर सफलताओं को सुगंध भर रहे हैं। सफलता के लिए असफलता जरूरी है। संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं खोजा जा सकता जो कभी असफल न हुआ हो। असफलता को अपना मित्र मानिए। गुरु है असफलता सफलता की नीव है। सफलता को पहली सौदी है। असफल होने पर घबरायें नहीं और साथ ही उदास और निराश भी कभी न हो। असफलता के कारण खोजें, अपनी गलतियों को सुधारें; और उनसे सबक सीखें। आप एक दिन पायेंगे कि आप सफलता असफलता जरूरी है। संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं खोजा जा सकता जो कभी असफल न हुआ हो। असफलता को अपना मित्र मानिए। गुरु है असफलता सफलता की नीव है। सफलता को पहली सौदी है। असफल होने पर घबरायें नहीं और साथ ही उदास और निराश भी कभी न हो। असफलता के कारण खोजें, अपनी गलतियों को सुधारें; और उनसे सबक सीखें। आप एक दिन पायेंगे कि आप सफलता की ओर बढ़ने लगे हैं-यही मंत्र है सफलता का। यह किताब निश्चय ही आपकी बहुत मदद करेगी, आपका लक्ष्य पाने में। "सपने देखिए, बड़े बड़े सपने सफलता के सपने।" "आप जैसे सपने देखेंगे आपका भविष्य वैसा ही होगा।" "भारत को एक अरब जन के राष्ट्र के रूप में चिंतन करना चाहिए; उसके युवा मस्तिष्क नया चितन करें-समृद्धि का चिंतन।"
लेखक परिचय
वीरेन गोहिल भूतपूर्व एजक्यूटिव प्रोड्यूसर आई. बी. एस. (कार्यक्रम) केंद्रीय हिंदी रूपक एकांश आकाशवाणी महानिदेशालय, नयी दिल्ली: 1964 से नियमित लेखन और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन तथा टेलीविजन के विभिन्न चैनलों के लिए धारावाहिक और डॉक्यूमेंट्रीज के आलेख। प्रकाशित पुस्तके कीमत एक मुस्कान की (कहानी संग्रह 1971) आत्मचिंतन (लघु निबंध, 1976); इस्लाम देशो में परिवार नियोजन (संदर्भ ग्रंथ, 1979); विचार और चिंतन (प्रेरक प्रसंग, 1980); हथियार: बारूद से एटम तक (हथियारों के विकास की कहानी 1990): सवालों के घरे में पर्यावरण (1994); नैतिक चितन (1996); ध्वनियों का इंद्रधनुष (रेडियो रूपकविधा, 2001); नाम चाहिए एक बाप का (2004), सफलता के 60 कदम (2006), एक हाट देह की (2008) भारत में रेडियो (2011), येस इट इज पॉसिबिल (2014) तथा जैन सूत्रों द्वारा उन्नति के शिखर पर (2014)1 पुरस्कार सम्मान : उत्तर प्रदेश हिंदी सस्थान द्वारा 'हथियार बारूद में पेटम तक पांडुलिपि पर पुरस्कारः राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, नवी दिल्ली द्वारा पुरस्कार सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग का भारतेंदु हरिश्चद्र मान पुरस्कारः हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा दो पांडुलिपिया पुरस्कृतः आकाशवाणी वार्षिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में अनेक रूपक पुरस्कृतः पी. एस. जैन फाउंडेशन द्वारा 'नैतिक चिंतन पुरस्कृत तथा अन्य अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त। संप्रति : स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता.
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist