लेखक परिचय
डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' मैंने महसूस किया कि ऐसी पुस्तकें विद्यार्थियों को चाहिए जो सरल, सहज भाषा में उन्हें मूल्यों का मतलब समझा सके साथ-साथ में उसे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में प्रस्तुत कर सकें। मूल्य -आधारित शिक्षा क्या है? संस्कार युक्त शिक्षा क्या है? एक अध्यापक होने के नाते में यह महसूस कर सकता हूँ कि संपूर्ण जीवन का सार शिक्षा है और शिक्षा की आधारशिला संस्कार और मूल्य होते हैं। संस्कारों और मूल्यों से व्यक्ति महान बन जाता है, जिसने भी इनको अपनाया इन पर अमल किया उसे जीवन के हर मोड पर सफलता मिली। मूल्य आधारित शिक्षा का अर्थ छात्रओं को नैतिक मूल्यों, धैर्य, ईमानदारी आदि जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को सिखाना है। मूल्य शिक्षा का सम्पूर्ण उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व में निहित है। किसी भी समाज या देश की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को शिक्षा सहित सभी आयामों में विकसित होना चाहिए ताकि वे समाज को, देश को अधिक लोकतांत्रिक, सामंजस्यपूर्ण, जिम्मेदार, परोपकारी बना सके। किसी भी विद्याधों का सर्वांगीण विकास शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक सहित समस्त पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करने से संभव होगा। मूल्य आधारित शिक्षा से न केवल विनम्रता शिष्टाचार का विकास होगा, बल्कि हम अपनी नागरिकता के प्रति जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझ पाएंगें। सोचने और जीने का तरीका लोकतांत्रिक स्तर पर विकसित करने के लिए यह आवश्यक है कि हम मूल्यों पर आधारित शिक्षा के माध्यम से धैर्य, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों आदि का विकास करने में सफलता पा सकते हैं। नैतिकता पर आधारित शिक्षा हो तो उसमें मूल्य अपन आप आ जाएंगे।
पुस्तक परिचय
साहित्य की विभिन्न विधाओं पर कलम चलाने वाले डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' की अब तक कविता, कहानी, उपन्यास, पर्यटन, संस्कृति एवं बाल साहित्य पर एक सौ आठ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। साहित्य पर दो दर्जन से अधिक शोध और लघु शोध हुए है और कुछ हो रहे है। साहित्य का अनुवाद अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, क्रिओल, स्पेनिश एवं नेपाली आदि विदेशी भाषाओं सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, बाँग्ला, पंजाबी, असामिया, उर्दू, फारसी, संस्कृत सहित देश की अनेक भाषाओं में हुआ है। उत्कृष्ट साहित्य सृजन के के लिए देश के चार राष्ट्रपतियों પ સુખમ द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्मान एवं विश्व के एक दर्जन से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों तथा प्रधानमंत्रियों द्वारा अपने देश में आमंत्रित कर अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदत्त । मॉरीशस द्वारा 'मॉरीशस सम्मान', अप्रवासी भारतीयों के अंतरराष्ट्रीय संगठन 'गोपियो' द्वारा 'गोपियो अंतरराष्ट्रीय असाधारण उपलब्धि सम्मान', नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय हिमाल गौरव सम्मान', युगांडा के प्रधानमंत्री द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय मानवीय शिखर सम्मान', भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा 'इंटरनेशनल हैप्पीनेस अवार्ड' से विभूषित। लंदन में 'वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान', जर्मन, अमेरिका एवं कनाड़ा द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल जीनियस गैलेक्सी अवार्ड', नीदरलैंड में 'अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक सम्मान एवं केंब्रिज विश्वविद्यालय से सम्मान प्राप्त ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13724)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24773)
History (इतिहास) (9044)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist