असीम ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के रहस्यों को जानने की इच्छा और नित्यप्रति घट रहीं अनेकों खगोलीय और आकाशीय घटनाओं का कौतूहल न केवल वैज्ञानिक समुदाय अपितु सभी के लिए चर्चा और जानने-समझने का विषय है। वर्तमान में उत्तरोत्तर तकनीकी के सफलता सोपानों पर आरूढ़ होकर उपग्रहों और अन्य उन्नत दूरदर्शियों की सहायता से अपने सौर परिवार के ग्रहों (पृथ्वी, मंगल, शुक्र, गुरु और शनि इत्यादि) तथा उपग्रहों के अवलोकन और अनुसंधान के अलावा सुदूर स्थित वहिग्रहों के प्रेक्षण कर जीवन की नई संभावनाओं का अन्वेषण हमारे मूल उद्देश्यों में निहित हैं।
इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किए गए प्रयासों और उनके प्रेक्षणों जैसे गूढ़ विषय पर पुस्तक लेखन अपने आप में "गागर में सागर भरने" सदृश है। अंतरिक्ष विभाग के द्वारा चलायी गई "मौलिक पुस्तक लेखन योजना" में जन-जन की भाषा हिंदी में विज्ञान के इस विस्तृत विषय को संकलित करने का प्रयास किया है। इस पुस्तक का उद्देश्य यह है कि हिंदी विषय में सरल, सुलभ रूप में विज्ञान के ज्ञात तथ्यों और वैश्विक समुदाय तथा भारत के अथक प्रयासों को उजागर करते हुए नयी पीढ़ी के जन-मानस की चेतना जागृत कर इस विषय पर उनका ध्यानाकर्षण करें।
Hindu (हिंदू धर्म) (13471)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2080)
Chaukhamba | चौखंबा (3183)
Jyotish (ज्योतिष) (1542)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24603)
History (इतिहास) (8956)
Philosophy (दर्शन) (3600)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist