लेखक परिचय
डॉ. रामसागर सिंह जन्म: 5 मई, 1935, ग्राम-महागांव (कोटा), वाराणसी (उ.प्र.) शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), एम.एड., पी-एच.डी. (हिन्दी), सी.टी.वाय.एड. (योगशास्त्र) प्रकाशित ग्रंथ एवं शोध ग्रंथ: रसलीन और उनका साहित्य, रसाचार्य रसलीन और उनके युग, रत्नावली (उपन्यास), काव्य का नया घोषणापत्र (कवि नवगीतकार वीरेंद्र मिश्र की प्रारंभिक अप्रकाशित कविताओं का संपादन), साहित्य विविधा (निबंध संग्रह), पीपल और बेहया (व्यंग्य और वैचारिकी), समाजवाद की दशा-दिशा और लोहिया जीवन-दर्शन, तथागत की प्रतीक्षा..., अहिंसा: एक विश्व दर्शन । प्रकाश्य ग्रंथ एक सफरमैना की कहानी (डॉ. लोहिया के जीवन पर आधारित धरावाहिक उपन्यास 'सामान्यजन संदेश' में प्रकाशित), अनकही कहानियाँ (कहानी संग्रह), चिद्विलास (काव्य), पंछी लौट आ (कविता संग्रह), निर्भया (काव्य)। सम्मान : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार (1985), बीसवीं शताब्दी रत्न पुरस्कार, रामवृक्ष बेनीपुरी जन्मशताब्दी सम्मान (2000), पद्मश्री लक्ष्मीनारायण दुबे स्मृति सम्मान (2009), हिन्दी भाषी रत्न सम्मान (2007) संप्रति : पूर्व हिंदी प्राध्यापक महाराष्ट्र कॉलेज, मुंबई विश्वविद्यालय पूर्व सदस्य, महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी हिन्दी शोध-निर्देशक, मदुरै, कामराज यूनिवर्सिटी हिन्दी शोध-निर्देशक श्री जे.जे. टीबडेवाल यूनिवर्सिटी, झुंझुनू, राजस्थान सदस्य, इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ योगा, मुंबई संस्थापक : लोकमान्य हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, नालासोपारा, विरार और उमरगांव, ठाणे (महाराष्ट्र)।
पुस्तक परिचय
तथागत की प्रतीक्षा प्रस्तुत पुस्तक के प्रकाशन से पूर्व २०१३ में अहिंसा और विश्वशांति के संदर्भ में लेखक की एक पुस्तक तथागत की प्रतीक्षा प्रकाशित हुई जो इसी ग्रंथ का एक अंश है। आज के हिंसाग्रस्त वातावरण में बौद्ध-धर्म, दर्शन में निर्देशित अहिंसा के सिद्धांत के विश्वव्यापी अशांति के उपचार के लिए कितने प्रासंगिक और उपादेय सिद्ध हो सकते हैं, इसे समझने के लिए यह पुस्तक पढ़ना जरूरी है। यह पुस्तक तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को सादर समर्पित है। इस पुस्तक की प्रथम प्रति मुंबई विश्वविद्यालय की तरफ से डॉ. रामसागर सिंह ने दलाईलामा को सप्रेम भेंट की और विश्वव्यापी हिंसा की समस्या पर चर्चा भी की।
Hindu (हिंदू धर्म) (13762)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2100)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1170)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24833)
History (इतिहास) (9058)
Philosophy (दर्शन) (3636)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist