पुस्तक परिचय
आंचलिकता' पर विधिवत विचार-विमर्श फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यास 'मैला आंचल' से किया गया। हालांकि बाद में इस तरह की रचनाएँ मिलने लगीं जो इसके पहले ही लिखी जा चुकी थीं, फिर भी आंचलिकता को लेकर जो बातचीत चली वह 'मैला आंचल' के प्रकाशन के बाद ही संभव हुई। प्रस्तुत संपादित पुस्तक (आंचलिक साहित्यः संवाद और समीक्षा) आंचलिकता से संबंधित सभी शंका समाधान के लिए समर्थ है। पुस्तक पाण्डित्यपूर्ण होने के साथ-साथ पठनीय एवं शोध संबंधी सन्दर्भ के लिए महत्वपूर्ण है। शोधार्थियों और साहित्य जिज्ञासुओं के लिए इस पुस्तक से विशेष लाभ होगा क्योंकि पुस्तक में शामिल सभी शोधालेख भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन करने वाले शोधार्थियों और प्रोफेसरों द्वारा लिखे गए हैं। इस लिहाज से यह पुस्तक निश्चित ही अपनी उपादेयता में सिद्ध होगी।
लेखक परिचय
डॉ. राम आशीष तिवारी, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर, छत्तीसगढ में हिन्दी विषय के सहायक प्राध्यापक के रूप कार्यरत हैं | इन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जे. आर. एफ, एस.आर.एफ प्राप्त करते हुए अपनी उच्च शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पूरी की है। इनके कई शोध-आलेख राष्ट्रीय एवं अंतर-राष्ट्रीय स्तर की शोध पत्निकाओं एवं संपादित पुस्तकों में प्रकाशित है। डॉ. राम आशीष तिवारी द्वारा कई पुस्तकों एवं संपादकीय लेखों का प्रकाशन किया गया है। इसके अतिरिक्त लेखक को शोध निर्देशन, शोध परियोजना सहित कई महवपूर्ण प्रशासकीय/अकादमिक कार्यों को सम्पन्न करने का श्रेय जाता है। स्थायी पता - महरछा जंघई प्रयागराज उ.प्र.
Hindu (हिंदू धर्म) (13724)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24773)
History (इतिहास) (9044)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist