लेखिका परिचय
सम्प्रति : नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केसरबाग लखनऊ में मानव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष है। लखनऊ विश्वविद्यालय से 1986 में मानव विज्ञान से एम.ए. (गोल्ड मेडलिस्ट) करने के उपरान्त अध्यापन तथा शोधकार्य किया। उपरोक्त के अतिरिक्त आई.एस.एस.आर. एवं यू.जी.सी. की लघु परियोजनाओं के अन्तर्गत लखनऊ की मलिन बस्ती की महिलाओं के प्रजनिक स्वास्थ्य के अध्ययन से जुड़ी हैं। इन अध्ययनों पर आधारित आपके एक दर्जन से भी अधिक शोधपत्र एवं लेख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं एवं पुस्तकों में प्रकाशित हुए हैं। आपने 20 से भी अधिक देशों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये हैं। डॉ. विभा अग्निहोत्री वॉइस ऑफ इन्टलेक्चुअल मैन' नामक अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका की सम्पादक होने के साथ-साथ 'एशियन मैन' की सहायक सम्पादक हैं। आप अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक संगठनों से सक्रिय रूप से सम्बद्ध हैं। उपरोक्त के अतिरिक्त आपके द्वारा कई पुस्तकों के लेखन का कार्य किया गया। जिसमें से 'मानव और उसकी भौतिक संस्कृति', 'सामाजिक एवं मानवशास्त्री अनुसंधान', 'भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक और उसकी भौतिक संस्कृति', 'सामाजिक एवं मानवशास्त्रीय अनुसंधान', 'भारतीय सामाजिक संस्कृति' ।
पुस्तक परिचय
इस पुस्तक का मूल विषय सामाजिक एवं मानवशास्त्रीय अनुसंधान है। पाठकों की सुविधा के लिए सरल, सुबोध एवं सरल भाषा का प्रयोग किया गया है। पुस्तक में पारिभाषिक हिन्दी शब्दों के साथ-साथ अंग्रेजी शब्द भी दिए गए हैं। प्रस्तुत पुस्तक में समाजशास्त्री एवं मानवशास्त्रीय शोध पद्धतियों एवं तथ्यों के विश्लेषण में प्रयुक्त किया गया है। पुस्तक में उन सभी महत्वपूर्ण पद्धतियों एवं प्रविधियों की विवेचना की गयी है, जिनके द्वारा प्राथमिक तथा द्वितीयक तथ्यों का संकलन किया जाता है। पुस्तक में मानवशास्त्र की मौलिक पद्धतियों जैसे क्षेत्र कार्य परम्परा, वंशावली प्रविधि के साथ-साथ नवीन पद्धतियों जैसे सहभागी आंकलन पद्धतियां एवं प्रशंसात्मक खोज इत्यादि का भी विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया गया है। अपने अध्ययन व अध्यापन के दौरान मानवशास्त्र के सम्बन्ध में मैंने जो कुछ समझा है उसको पुस्तक रूप में प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक के अन्तर्गत मानवशास्त्र के विभिन्न विद्वानों के विचारों को भी रेखांकित करने का प्रयास किया गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13516)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1554)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24646)
History (इतिहास) (8976)
Philosophy (दर्शन) (3611)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist