पुस्तक परिचय
अंतिम दिन मूलतः लिथुआनियाई भाषा का कहानी संकलन है, जिसे अंग्रेज़ी अनुवाद के माध्यम से हिंदी में अनूदित किया गया है। इसकी सभी कहानियाँ मानवीय जीवन की विडंबना एवं अस्तित्व के संकट बोध को उजागर करती हैं। अत्यंत साधारण परिस्थितियों में जीते आम लोग अचानक स्वयं को ऐसी स्थिति में पाते हैं जिससे जीवन का अर्थ और दिशा बदलने लगते हैं, बाह्य यथार्थ बेमानी हो जाता है। एक अदृश्य वास्तविकता हावी होने लगती है जो उतनी ही सच है जितना कि बाहरी जीवन जगत । यारोस्लावास मेलनिकास बहुत बारीकी से इन दो समानांतर संसारों की रचना करते हैं और बीच-बीच में ऐसे प्रश्न उपस्थित करते जाते हैं जो मानवीय अस्तित्व के स्थाई संकट को और गहरा बना देते हैं। कहानी पढ़ने के बहुत देर बाद तक उसका प्रभाव मन को घेरे रहता है। इसका श्रेय जितना कहानियों की विषय वस्तु को है उतना ही लेखकीय शिल्प को भी है। चयन की स्पर्धा में जकड़ा मनुष्य यह अनुभव करता है कि वह वास्तव में कितना लाचार है।
लेखक परिचय
यारोस्लावास मेलनिकस (जन्म 1959) लिथुआनिया के प्रसिद्ध विज्ञान-कथाकार एवं अतियथार्थवादी लेखक है। आप यूक्रेनी मूल के हैं जो वर्तमान में विलनियस शहर में रहते हैं। आपने पंद्रह पुस्तकों की रचना की है, जिनका अनुवाद अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन और अन्य कई भाषाओं में हो चुका है। अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित आपकी कृतियों को 'बीबीसी बुक ऑफ़ द ईयर', फ्रांस और यूक्रेन में 'बुक ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुना गया। आपका एक उपन्यास सर्वश्रेष्ठ विज्ञान-कथा के यूरोपीय पुरस्कार 'यूटोपियाल्स' (Utopiales) के फाइनलिस्ट के रूप में नामित हुआ तथा द लास्ट डे को यूके में इंटरनेशनल रूबेरी बुक अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। सन् 2020 में आपको लिथुआनियाई सरकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।
रेखा सेठी (जन्म : 1966) प्रतिष्ठित आलोचक, संपादक तथा अनुवादक हैं। आप दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज में प्रोफेसर हैं। आपकी कुल 19 पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें स्त्री-कविता पक्ष और परिप्रेक्ष्य तथा स्त्री-कविता पहचान और द्वंद्व प्रमुख हैं। आपने अमेरिका की प्रिंसटन तथा ड्यूक यूनिवर्सिटीस के लिए वेब लेक्चर श्रृंखलाओं का संयोजन किया। आपको लंदन में 2025 में 'वातायन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मान' से सम्मानित किया गया।
Hindu (हिंदू धर्म) (13599)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2086)
Chaukhamba | चौखंबा (3187)
Jyotish (ज्योतिष) (1563)
Yoga (योग) (1163)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24710)
History (इतिहास) (9016)
Philosophy (दर्शन) (3631)
Santvani (सन्त वाणी) (2623)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist