इस पुस्तक का आरंभ एक फेसबुक पेज की छोटी-सी पहल से हुआ था, लेकिन इसकी जड़ें कहीं गहरी और व्यापक हैं। 'समय पत्रिका' के पेज पर हमने इस साल एक 'सेल्फ़-हेल्प सीरीज़' की शुरुआत की, जो इस पुस्तक का आधार बनी। इसका उद्देश्य सरल था- लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें ऐसा साधन देना जो उनके भीतर छिपी संभावनाओं को उजागर करे।
जब मैंने इस यात्रा की शुरुआत की, तब मुझे एहसास हुआ कि सकारात्मक विचार और दृष्टिकोण कितनी दूर तक जा सकते हैं। अक्सर हम सीमित सोच के दायरे में फंसे रहते हैं, लेकिन जैसे ही हम अपने विचारों को विस्तार देना शुरू करते हैं, उनका प्रभाव असंख्य जिंदगियों तक पहुँचता है। यही सोच इस पुस्तक के हर पन्ने में समाहित है विचारों को विस्तार देने का महत्व, सकारात्मकता को फैलाने का महत्व।
'समय पत्रिका' का उद्देश्य हमेशा किताबों के माध्यम से सकारात्मकता फैलाना रहा है, और यही उद्देश्य इस पुस्तक का भी है। जीवन में चुनौतियों का सामना करना स्वाभाविक है, लेकिन उन चुनौतियों से उभरने के लिए सही सोच और दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। यह पुस्तक आपको वह दृष्टिकोण देने का प्रयास करेगी जो आपको न सिर्फ़ आपके जीवन की बाधाओं से लड़ने में मदद करेगा, बल्कि आपको खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी देगा।
जब हम अच्छी बातों को दूसरों के साथ साझा करते हैं तो वे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। यह सकारात्मकता धीरे-धीरे फैलकर हर उस जीवन को छूती है जो इससे प्रभावित होता है। अच्छाई के बीज जब मन की जमीन पर पड़ते हैं और सही तरीके से उगाए जाते हैं तो वे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक बढ़ते जाते हैं। यह एक अनवरत प्रक्रिया है, जो न केवल हमारे जीवन को बल्कि हमारी सोच, हमारी दुनिया और हमारे संबंधों को भी प्रभावित करती है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist