एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक और प्रेरक के रूप में, अवेकनिंग विद ब्रह्मा कुमारीज़ पिछले एक दशक से भी अधिक समय से लाखों लोगों की मानसिकता को बदलता आ रहा है और इसने पूरे विश्व में, सुदूर स्थानों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है। भले ही यह एक दिन में केवल आधे घंटे के लिए आता हो, परंतु इस डेली टॉक शो के पास जीवन में गहराई से जाँचे गए अंतर्दृष्टियुक्त प्रश्नों के उत्तर है। इस शो का नियंत्रण, आध्यात्मिक और भावात्मक सशक्तिकरण के क्षेत्र में वैश्विक रूप से जानी-मानी हस्ती, सिस्टर बी के शिवानी के हाथों में है, जिनका गहन और व्यावहारिक विवेक, लाखों दर्शकों को, विचार करने, समझने, आत्म-विश्लेषण व प्रयोग करने और फिर सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करता आया है। इस तरह वे आत्म-रूपांतरण का अनुभव पाने में सफल रहे हैं। वे जिस शांति, प्रेम तथा करुणा का मूर्तिमान रूप हैं, वही इस मंच से उनके द्वारा बाँटे गए शाश्वत संदेशों से भी झलकता है।
वर्ष 2007 से अब तक, लगभग दो हज़ार से अधिक धारावाहिक प्रसारित हो चुके हैं, अवेकनिंग प्रोग्राम ने बीस से अधिक विस्तृत सीरीज़ का अन्वेषण किया है, जिनके विषय मानवीय चेतना के उत्थान से जुड़े हैं।
यह शो केवल भारत का ही जाना-पहचाना नाम नहीं है इसने यूएसए, यूके, यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलैंड जैसे देशों में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इसने लोगों को मानसिक तनाव, अवसाद, व्यसनों, स्वाभिमान में कमी तथा दुखदायी संबंधों से बाहर आने में सहायता की है। उन्होंने अपनी आंतरिक शक्ति का अनुभव पाते हुए, लोचयुक्त रवैया अपनाया है और अपने बारे में बेहतर महसूस करते हुए, अपने रोज़मर्रा के जीवन का निजी दायित्व लेने में सफल रहे हैं।
इस कार्यक्रम में जो भी चर्चा की जाती है, उसके ज्ञान का स्त्रोत ब्रह्मा कुमारीज़ ही है, यह एक आध्यात्मिक संगठन है जिसका मुख्यालय भारत में, माउंट आबू में है और यह स्त्रियों द्वारा संचालित विशालतम संगठन कहलाता है। सेवा का यह बीज 1937 में रोपा गया, और आज यह पाँच महाद्वीपों के 140 से भी अधिक देशों में, 4500 केंद्रों में अंकुरित हो चुका है। इस संस्था को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक व सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के साथ प्रधान परामर्शदाता का स्तर प्रदान किया गया है। यह सार्वजनिक सूचना विभाग (डीपीआई) के साथ सहयोगी स्तर और यूनाईटेड नेशंस चिल्ड्रेस फंड (यूनीसेफ) के साथ परामर्शदाता स्तर रखती है। इसे यूएनईपी की यूनाईटेड नेशंस एन्वायरमेंट असेंबली के साथ समीक्षक स्तर भी प्रदान किया गया है। यह विकास तथा मानवतावादी कार्यों से जुड़े अनेक मामलों में यूएन के कार्यक्रमों को अपना सहयोग देती है।
ब्रह्मा कुमारी की शिक्षाएँ राज योग की प्राचीन आध्यात्मिक प्रज्ञा से ली गई हैं परंतु वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक अपनी ही आध्यात्मिकता का अन्वेषण करते हुए, राज योग से उत्पन्न ध्यान व मनन कौशल सीखता है। जो आंतरिक शांति, स्पष्ट चिंतन व निजी आरोग्य पाने में सहायक होंगे। प्रत्येक व्यक्ति के लिए आध्यात्मिक शिक्षा को सहज बनाने के संकल्प के साथ ब्रह्मा कुमारीज़ जीवन के सभी क्षेत्रों से आए लोगों का स्वागत करती है, चाहे वे किसी भी आयु वर्ग, आस्था या पृष्ठभूमि से संबंध रखते हों।
Hindu (हिंदू धर्म) (13448)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3178)
Jyotish (ज्योतिष) (1549)
Yoga (योग) (1155)
Ramayana (रामायण) (1332)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24598)
History (इतिहास) (8945)
Philosophy (दर्शन) (3623)
Santvani (सन्त वाणी) (2590)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Statutory Information
Visual Search
Manage Wishlist