पुस्तक परिचय
पुस्तक का शीर्षक 'भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल जी के व्यक्तित्व को पूरी तरह दर्शाता है। लेखक ने उनके राजनीतिक जीवन की कई घटनाओं का उल्लेख किया है जी यह साबित करती है कि वह वास्तव में एक ऐसे नेता थे जिनका कोई शत्रु नहीं था। वे अपने विरोधियों का भी सम्मान करते थे। और उनसे बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास करते थे। यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और योगदानों का समग्र मूल्यांकन प्रस्तुत करती है। यह न केवल उनके राजनीतिक जीवन का विवरण देती है बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन विचारों और उनके दर्शन पर भी प्रकाश डालती है। यह पुस्तक शोधार्थियों और उन सभी लोगों के लिए एक मूल्यवान संसाधन है जो भारतीय राजनीति और अटल जी के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। डॉ. देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजनीति विज्ञान विभाग गाँधी स्मारक पी.जी. कॉलेज बरदह आजमगढ में असिस्टेन्ट प्रोफेसर है। वे राजनीति विज्ञान के विद्वान और अनुभवी शिक्षक है। उनका अकादमिक कार्य, भारतीय और अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति, राजनीतिक विचारधाराओं और समकालीन राजनीतिक मुद्दों पर केन्द्रित है। डॉ. पाण्डेय के कई शोधपत्र और लेख प्रकाशित किये हैं जो विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। इनकी नवीनतम प्रकाशित पुस्तक भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पंडित अटल बिहारी वाजपेयी है। डॉ. देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एक समर्पित शिक्षक और शोधकर्ता है जो अपने छात्रों को राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
लेखक परिचय
डॉ. देवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लिखित, 'भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तक एक महत्वपूर्ण कृति है। जो भारत के सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक के जीवन और योगदानों पर प्रकाश डालती है। यह पुस्तक अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व की बखूबी दर्शाती है। उनके राजनीतिक कौशल, वाक्पटुता, कूटनीतिक क्षमता और मानवीय गुणों का गहराई से विश्लेषण करती है। लेखक ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए उन्हें एक नेता के रूप में चित्रित किया है। जो अपनी विचारधारा के प्रति दृढ़ था लेकिन साथ ही दूसरों के विचारों का सम्मान करता था। यह पुस्तक अटल जी के लम्बे और शानदार राजनीतिक जीवन का विस्तृत विवरण करती है। इसमें उनके द्वारा निभाए गये विभिन्न महत्वपूर्ण पदो, उनके द्वारा लिये गये ऐतिहासिक विर्णयों और उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण आर्थिक, राजनीतिक सुधारों का उल्लेख है। यह पुस्तक उनके नेतृत्व में भारत की विदेश नीति आर्थिक सुधारों और सांस्कृतिक पुनस्थान पर भी पकाश डालती है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13742)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1169)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24809)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3635)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist