लेखक परिचय
अजीत अवस्थी जन्म 6 नवंबर 1986 शिक्षा - एम. ए., बी.जे.सी. प्रकाशन - विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानी, लेख, रिपोर्ताज, यात्रा संस्मरण आदि का सतत प्रकाशन। एक कहानी संकलन प्रकाशनाधीन ।
पुस्तक परिचय
स्वयं को और अपने परिगत को जानने की जिज्ञासा मनुष्य को विवेकशील, बौद्धिक और संवेदनशील बनाने का एक विशेष जरिया रही है। मानवीय सभ्यता का संपूर्ण विकास इसी जिज्ञासा का परिणाम है। इस जिज्ञासा के समाधान का सिलसिला ही शिक्षा है। शिक्षा प्रणाली को व्यवस्थित करना ही शिक्षा शास्त्र है। भारतीय शिक्षा प्रणाली विश्व की प्राचीन और श्रेष्ठ प्रणालियों में से एक है। यह प्रणाली परिवर्तित सामाजिक संदभों में अपना स्वरूप बदलती रही है। अजीत अवस्थी की रुचि शिक्षा प्रणाली की गतिशीलता में निहित आशयों और संदभों की तलाश करने में सदैव समुत्सुक रही है। और इसी समुत्सुकता का परिणाम यह पुस्तक है। इस पुस्तक में भारतीय शिक्षा प्रणाली के ऐतिहासिक संदर्भ तो हैं ही किंतु इसमें लेखक कुछ अपने विकल्प भी शिक्षा-दर्शन के मद्देनजर प्रस्तुत करने में अपनी मौलिक चिंतन दृष्टि के लिए अवसर निकालने में समर्थ हुआ है। इसलिए यह पुस्तक शिक्षा केंद्रित तमाम पुस्तकों के बीच अपने छोटे-से कलेवर में भी महत्वपूर्ण है। भाषा प्रभावशाली है और कहन आत्मीय है। आशा है विद्वतजनों का इस पुस्तक को आशीर्वाद प्राप्त होगा..
Hindu (हिंदू धर्म) (13755)
Tantra (तन्त्र) (1013)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2104)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1569)
Yoga (योग) (1176)
Ramayana (रामायण) (1327)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (24870)
History (इतिहास) (9097)
Philosophy (दर्शन) (3639)
Santvani (सन्त वाणी) (2593)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist