लेखक परिचय
प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार शर्मा 'शाखी' का जन्म जौनपुर जनपद के लब्ध प्रतिष्ठ शिक्षक स्व. सभाराज शर्मा के कनिष्ठ पुत्र के रूप में 02 मार्च 1973 ई. को हुआ। आपने प्राथमिक से स्नातक तक की शिक्षा क्षेत्रीय संस्थाओं से एवं परास्नातक हिंदी की उपाधि जौनपुर जनपद की प्रतिष्ठित संस्था तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से उत्तीर्ण कर इसी महाविद्यालय के हिंदी के अधिकारी विद्वान् श्रीयुत डॉ. हरिहर सिंह शास्त्री जी के निर्देशन में "संत काव्य परंपरा और तुलसी साहिब (हाथरस) का कृतित्व, विशेषतः घटरामायण के परिप्रेक्ष्य में" शीर्षक पर वर्ष 1997 ई. में वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से पी-एच. डी. की उपाधि हासिल की है। प्रो. शास्त्री की अनेक रचनाएं एवं शोध लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं तथा कई पुस्तकों के भाग लेखक के रूप में आपने उल्लेखनीय कार्य किया है। आपकी स्नातक स्तर पर हिंदी अनुवाद एवं पत्र लेखन पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तक भी पूर्व में प्रकाशित हो चुकी है तथा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में विशेषज्ञ के रूप में आपने आधिकारिक व्याख्यान दिया है एवं अन्यान्य कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए दर्जनों संगोष्ठियां भी आयोजित किया है। सम्प्रति, जनपद गाजीपुर की प्राचीनतम उच्च शिक्षा संस्था, हिंदूस्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के हिंदी विभाग में वरिष्ठतम आचार्य एवं अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं।
डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति का जन्म 09 जनवरी, 1992 को गाजीपुर जनपद के अंतर्गत कस्बा जमानियां में एक अत्यन्त साधारण परिवार में हुआ था। प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा कस्बे में ही सम्पन्न हुई। स्नातक एवं परास्नातक (हिंदी) की परीक्षा जमानियां क्षेत्र के ख्यातिलब्ध हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से उत्तीर्ण कर वहाँ के प्रतिष्ठित आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा 'शास्त्री' के निर्देशन में राष्ट्रीय नवजागरण में भोजपुरी साहित्य की भूमिका' विषय पर वर्ष 2024 ई. में वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। सुरेश की अनेक कविताएँ, गीत, गजल, कहानी, समीक्षा रचनाकार' 'अनुभूति' एवं 'पुरवाई' (लंदन से प्रकाशित) वेब-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपके अनेक शोधपत्र व आलेख विभिन्न पत्रिकाओं में छप चुके हैं। आपने कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता की है। सम्प्रति, गाजीपुर स्थित स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर सेवारत हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13735)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2082)
Chaukhamba | चौखंबा (3181)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24803)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3632)
Santvani (सन्त वाणी) (2626)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist