प्रचार-प्रसार से दूर रहकर, तपस्वी एवं साहित्यसेवी सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर, वल्द-स्वर्गीय यदुनाथ सहाय, दुजरा, पटना-१ की मृत्यु ७८ वर्ष की अवस्था में ०७ अगस्त २०१७ (सावन पूर्णिमा) को हो गयी।
समाज के सभी वर्ग के अधिकांश लोगों ने हमारे बाबूजी को भरपूर याद किया जिसकी चर्चा सभी अखबारों एवं पत्रिकाओं में देखी जा सकती है।
हमारे बाबूजी चर्चा में उस समय आये जब उन्होंने बिहार के दिवंगत साहित्यकारों पर काम करना शुरू किया। हमें याद करना चाहिए कि जब बिहार एवं झारखंड का बंटवारा भी नहीं हुआ था और संचार क्रांति चरम पर भी नहीं थी, उन दिनों सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर दिवंगत साहित्यकारों के घर जा-जाकर उनकी साहित्यिक कृति इकट्ठा करते थे और उनका अध्ययन करके शोध-परख काम करते रहे। सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर का जुझारूपन सिलसिला सरकारी नौकरी से अवकाश ग्रहण करने के बाद भी मृत्युपर्यन्त चलता रहा। हमारे पिता का योगदान दशरथ मांझी से कम नहीं है।
सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर ने कई पुस्तकें लिखीं। 'बिहार के दिवंगत हिन्दी साहित्यकार' उनकी अविस्मरणीय देन है जिसे आगे आने वाली पीढ़ी और खासकर शोधार्थी इसे बार-बार पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा विभाग), बिहार के अधीन कार्यरत हिन्दी प्रगति समिति के अध्यक्ष एवं बिहार गीत के रचनाकार, सत्यनारायण ने सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर के मरणोपरांत कहा है- 'सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर के कार्यों का मूल्यांकन अब नहीं होगा तो कब होगा। इतिहास के पन्नों एवं समय के पटल पर सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर अंकित हो गये हैं।'
०९ एवं १० सितम्बर, २०१७ को बिहार हिन्दी साहित्य का ३९वां महाधिवेशन था। महाधिवेशन के मुख्य द्वार पर 'सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर द्वार' लिखकर बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर के सराहनीय कार्य को याद किया। त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो० सिद्धेश्वर प्रसाद ने महाधिवेशन का उद्घाटन किया और दो दिवसीय समारोह का समापन किया पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने।
यह मेरे लिए गौरव की बात है कि बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् के निदेशक के दूरदर्शी प्रयास से सुरेन्द्र प्रसाद जमुआर का ग्रंथ 'बिहार के दिवंगत हिन्दी साहित्यकार' का प्रथम खंड प्रकाशित होकर आपके समक्ष प्रस्तुत हो रहा है। मैं उनके प्रति उनका स्नेही हूँ।
**Contents and Sample Pages**
Hindu (हिंदू धर्म) (13784)
Tantra (तन्त्र) (1018)
Vedas (वेद) (734)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2111)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1578)
Yoga (योग) (1178)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (24929)
History (इतिहास) (9125)
Philosophy (दर्शन) (3649)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist