श्वासः यह जीवन की शुरुआत और अंत की पहचान है। यह एक ऐसी चीज़ है जो सभी मनुष्यों के पास है, और फिर भी यह अनुभव के उन विषयों में से एक है जिसे मनुष्य सबसे अधिक अनदेखा करता रहा है। हम उन चीज़ों को प्रायः महत्व नहीं देते जो सचमुच में हमारे जीवन में वास्तविकता की बुनियाद है। हम जो भी श्वास लेते हैं वह मृत्यु पर हमारी विजय, दुनिया में हमारी उपस्थिति, और जीवन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संकेत देती है।
अंतर्राष्ट्रीय शाति राजदूत और न्यू यॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक प्रेम रावत कहते हैं कि एक पल ठहरो और अपनी श्वास के आनन्द में डूब जाओ, उस चमत्कार के लिए जागरूक हो जो हर एक मनुष्य के जीवन में घटित हो रहा है। जब हम ऐसा करेंगे, तभी हम अपने अंदर और अपने बाहरी जीवन में शांति की संभावना का अनुभव कर सकते हैं।
श्वास एक सुन्दर पुस्तक है जो रेखाचित्रों और सरल शब्दों के माध्यम से जीवन के हर पल में संतुलन बनाने के लिए हमारा मार्गदर्शन करती है। यह हमें अपनी श्वास की सरल और प्रभावशाली शक्ति से जुड़कर जीवन में शांति लाने की प्रेरणा देती है।
न्यू यार्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक और अंतर्राष्ट्रीय शांति वक्ता के रूप में विख्यात प्रेम रावत जी पिछले पचपन वर्षों से अधिक समय से शांति के शाश्वत संदेश को सारे संसार में किसी भी देश, धर्म या जीवन शैली के भेदभाव के बिना, लोगों तक ले जा रहे हैं। यह एक ऐसा संदेश है जो कहता है कि व्यक्तिगत शांति न केवल संभव है, बल्कि हर मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार भी है। वे पूरी प्रतिबद्धता, विवेक और सरलता के साथ अपने संदेश के माध्यम से सौ से अधिक देशों के करोड़ों लोगों तक पहुंच चुके हैं।
अक्सर कहा जाता है कि हज़ारों मील की यात्रा पहले कदम से शुरू होती है। उसी तरह हमारे जीवन में भी, हर इन्सान की यात्रा पहली श्वास से शुरू होती है।
हम पूरे जीवन भर हमेशा श्वास लेते रहेंगे और अन्त में, एक आखिरी श्वास आएगी जिसके बाद हम इस दुनिया में नहीं रहेंगे। लेकिन जीवन सिर्फ उन्हीं चीज़ों से तय नहीं होता जो हम करते हैं, बल्कि यह उन सभी चीज़ों पर आधारित होता है जिन्हें हम सीखते हैं और अपने हृदय में संजोते रहते हैं।
यह समझना कितना ज़रूरी है कि श्वास वास्तव में एक उपहार है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग इस श्वास को अनदेखा करते हैं, फिर भी यह एक ऐसी चीज़ है जिसे हमें नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए। हमें इसकी सुंदरता को देखने की जरूरत है।
हमें इसकी प्रशंसा करनी चाहिए। हमारी परिस्थितियों से हटकर, एक संभावना है कि हम जीवित हैं और यह जीवन इस श्वास की वजह से ही संभव हुआ है, जो अंदर आ रही है और बाहर जा रही है।
बहुत से लोगों ने यह समझने की कोशिश की है कि इस जीवन का क्या मतलब है, लेकिन आपको यह महसूस करना होगा कि जीवन क्या है। आप जीवन को यूँ ही कोई अर्थ या अपने मन मुताबिक परिभाषा नहीं दे सकते, बल्कि आपको यह अनुभव करना होगा कि यह क्या है।
हर दिन जीवित रहना कैसा लगता है? इस जीवन के उस मोड़ पर होना जहाँ एक तरफ हमारे आसपास की हर चीज़ हमें तबाह करने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यह श्वास ही है जो हमारे साथ रहकर, जीवन जैसी सबसे खूबसूरत चीज़ को संभव बना रही है।
इतिहास में अनेक लेखकों ने बताया है कि श्वास कितनी महत्वपूर्ण है, यह मनुष्य के जीवन के लिए एक बुनियादी चीज़ है। उन्होंने श्वास को एक उपहार के रूप में व्यक्त किया है। लेकिन क्या आज उनकी बातों को समझा जाता है?
श्वास एक उपहार है जो इस धरती पर रहने वाले हर इन्सान को मिला है। हमारी राय और विचार अलग-अलग हो सकते हैं। हमारी वेशभूषा, कार्यशैली और हमारी संस्कृतियाँ अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन हम सभी श्वास लेते हैं। श्वास से जीवन शुरू होता है, यह जीवन को बनाए रखती है, और जब यह बंद हो जाती है तो यह जीवन भी समाप्त हो जाता है।
श्वास हममें से हर एक के लिए एक मौन संदेश है: ""जागो! जीवन के लिए जागो!"" अब तक आप केवल अपनी दुनिया, अपनी जिम्मेदारियों और अपने सपनों के लिए ही जागे हैं।
लेकिन आप अभी तक जीवन के लिए जागरूक नहीं हुए हैं। यह एक अलग ही कदम है। जब आप जीवन के लिए जागरूक होते हैं, तो आप समझते हैं कि आप कौन हैं। आप समझते हैं कि दूसरे कौन हैं और वे आपसे बिल्कुल भी अलग नहीं हैं।
तब आप समझते हैं कि शांति क्या है और आपके जीवन में शांति का क्या महत्व है।
"
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist