पुस्तक परिचय
सुमन सिंह का यह दूसरा काव्य संग्रह है-'चुपचाप से ये दिन'। सचमुच कितने कोलाहलपूर्ण और पल-पल की बेचैनी व डर से भरे हुये ये दिन थे। संग्रह की कई कविताएँ कोरोना काल के दौरान लिखी गयी हैं। इस महामारी की भयावहता और मनुष्य के अकेले होते जाने की त्रासदी एवं दुःख को सुमन सिंह ने अपने अन्तरतम में करुणा व पीड़ा के साथ महसूस करते हुये बहुत बारीकियत से शब्दों में विन्यस्त किया है। वह चिन्ता एवं उदासी के इस लम्बे दौर और उस अकेलेपन को अपनी स्मृतियों में सहेज कर बहुत कोमलता और सादगी से प्रस्तुत करती हैं। संग्रह की इन कविताओं में कवयित्री का कोमल मन शोक, दुःख और मृत्यु की छाया से ग्रसित सम्पूर्ण परिवेश के साथ-साथ समाज, देश और प्रकृति की चिन्ता करता है। सुमन सिंह की ये कविताएँ निजी नहीं हैं वरन् हमारी, आपकी और हम सबकी कविताएँ हैं। जब हम उन कविताओं के करीब से गुजरते हैं तो वे बेहद अपनी सी लगती हैं; कहीं न कहीं वे हमारे भीतर की उन स्मृतियों और अनुभूतियों को उकेरती चलती हैं जो मन के किसी खाने में बन्द पड़ी थीं। इन कविताओं को पढ़ते हुये हम जैसे उन्हीं अनुभूतियों को फिर से जीने लगते हैं। मैं समझती हूँ कि यह कवयित्री के कविकर्म की बड़ी सफलता है।
लेखक परिचय
श्रीमती सुमन सिंह का जन्म 12 जून को मुम्बई में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा लखनऊ में हुई और उन्होंने सेंट जॉस कॉलेज, आगरा से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। उनका पहला कहानी संग्रह "छँगुरी" 2016 में मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित हुआ और 'पांडुलिपि पुरस्कार' से सम्मानित हुआ। उनका पहला काव्य संग्रह 'उसके हिस्से की जगह' 2018 में प्रकाशित हुआ। सुमन सिंह ने साहित्य अकादमी, नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर कहानी-पाठ किया है। उनकी कहानियों का भोजपुरी और अंग्रेजी में अनुवाद हुआ है। उन्होंने जर्मनी, चेक, स्लोवाकिया, आस्ट्रिया, हंगरी, इटली, और स्विट्जरलैंड सहित कई देशों की साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्राएँ की हैं। उन्हें 'साहित्य गौरव सम्मान', 'वागीश्वरी सम्मान', 'नूतन कहानियाँ सम्मान' और 'उर्वशी सम्मान' सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13724)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24773)
History (इतिहास) (9044)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist