भौज मनस्वी हिमालय भारत की आदि संस्कृति का जनक रहा है। हिमालय से निकली नदियों के किनारे ही महान सभ्यताओं ने जन्म लिया। इसी हिमालय का एक भू भाग है हिमाचल प्रदेश, जो अपनी विशिष्ट धरोहर के कारण सदियों से ऋषि मुनियों और साधकों के आकर्षण का केन्द्र रहा। अद्भुत है इस पर्वतीय भूखण्ड की सांस्कृतिक सम्पदा ।
पौराणिक पृष्ठभूमि की बात की जाए तो शंकर का प्रिय कैलास, कुबेर की अलकापुरी, इन्द्र का स्वर्ग व अन्य दिव्य भूमियां इन्हीं ऊंचाईयों पर विद्यमान थीं। पृथ्वी के स्वर्ग पर्वतों पर ही स्थित थे। यक्ष, गन्धर्व, किन्नर, कोल, किरात, नाग जैसी जातियां इन्हीं पर्वतों पर वास करती थीं। ये सभी रंवर्ग गायक, वादक और शिल्पी थे।
एक और यहां पौराणिक परिवेश है और आज भी कई ऐसी परंपराएं कही जा सकती हैं तो दूसरी ओर एतिहासिक दृष्टि से प्राचीन मंदिर, मूर्तियां तथा पुरातात्विक स्थल विद्यमान है जो यहां की सभ्यता को सातवी आठवीं शताब्दी पीछे ले जाते हैं। अतः पौराणिक मियक और एतिहासिक प्रमाण; दोनों यहां की संस्कृति को पुष्ट करते हैं।
लोक वार्ता के रूप में लोक संस्कृति, पर्व उत्सवों के रूप में सदियों से चली आ रही परंपराएं और अमूल्य थाती जो यहां विद्यमान रही है, बाहरी प्रभाव और समय के बदलाव के कारण प्रभावित तो हुई है, तथापि दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी अपने मूल रूप में सुरक्षित है।
संस्कृति का आदि रूप प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में देखा जा सकता है जहां बाहरी हवा नहीं पहुंच पाई है। इन दुर्गम क्षेत्रों में आज भी त्यागी लामा अपनी परंपराओं को विपरीत परिथितियों में भी बचाए हुए हैं। आदि धर्म, वैदिक संस्कार, बौद्ध वाङ्मय, ऋषि संस्कृति और लोक परंपरा; सब का यहां अनोखा सांमजस्य देखने को मिलता है।
आज इस संपदा के लुप्त होने का खतरा बना हुआ है। भीतिकवाद, बाज़ारवाद और समाज के बदलते मूल्यों ने पुरानी परंपराओं को तोड़ा है। ऐसे अपसंस्कृति के कुसमय में इन का संवग्रहण आवश्यक हो जाता है।
कथाकार, संस्कृतिकर्मी और यायावर साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ ने इस अमूल्य संपदा का संग्रह कर एक महत्वपूर्ण काम किया है जो इस पुस्तक में दिया जा रहा है। अपली कथात्मक शैली, रोचक यात्रा विवरणों के माध्यम से इसे सरस बना कर प्रस्तुत किया गया है। विश्वास है संस्कृति से यह संवाद पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13585)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2086)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1557)
Yoga (योग) (1164)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24688)
History (इतिहास) (9003)
Philosophy (दर्शन) (3628)
Santvani (सन्त वाणी) (2623)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist