पुस्तक परिचय
'अंधायुग विशिष्ट काव्य नाटक है। इलियट की भांति मिथकीय पद्धति से नाटककार ने विगत से आगत को जोड़ा है। इलियट के 'वेस्टलैण्ड' और जायस के यूलेसिस के लन्दन और डबलिन नगरों की भांति भारती यहाँ अंधायुग की उजडी और बिखरी कौरव नगरी को प्रस्तुत करते है। अभिमंचन में आस्था का स्वर कथा के दो स्तरों से दो आयामों को उभारता है। इसका मंचन एक विद्युत गूंज है जो अग्निचक्री होकर आतंरिक तहों को फोड़ कर गनुष्य को तल तक मथ देती है। इसीलिए यह नाट्यकृति लगभग अर्द्धसदी बीत जाने पर भी मंचीय शिखर से नहीं उतरी। डॉ. शंकर शेष आधुनिक रंग अन्वेषण का एक महत्त्वपूर्ण अध्याय है। इनकी नाट्य मुद्राएं वस्तुतः मनुष्य-चेतना का गतिशील इतिहास हैं। इसमें धचके भी हैं और समतल राह भी, लेकिन संघर्ष कहीं भी कोणस्थ नहीं है। शेष की प्रतिबिम्बात्मक मंचोपयुक्तता की सबसे बड़ी सार्थक उपलब्धि मनुष्य केन्द्रित जीवन को नयी दृष्टि देना है। नाटककार की पारदर्शी दृष्टि रंगपथ को सप्राण करती है। शंकरशेष की मंचीय अनुकूलता के मूल में आधुनिक कल्पनाशीलता ने बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान किया है।
लेखक परिचय
डॉ. वीणा गौतम दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए. (प्रथम श्रेणी), पी-एच.डी. । डी.लिट्. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से। कृति-पथ 1. उपन्यासकार रामेश्वर शुक्ल अंचल 2. आधुनिक हिन्दी नाटकों में मध्यवर्गीय चेतना 3. शंकरशेष का नाट्यकर्म एवं रंगदृष्टि 4. हिन्दी नाटक : आज तक, 5. भारती और शंकरशेष के नाटकों का रंगचिंतन, 6. त्रिकोण में उभरती आधुनिक संवेदना, 7. नवगीत: इतिहास और उपलब्धि, 8. अंधायुग की रचना-मानसिकता, 9. राजपथ से जनपथ: नटशिल्पी शंकर शेष, 10. आधुनिक कविता-2, 11. गद्य वीथिका-2, 12. गद्य वीथिका-3, 13. रंग और रेखाएं-1, 14. रंग और रेखाएं-2, 15. हिन्दी पत्रकारिता : कल, आज और कल, 16. भारतीय पत्रकारिता कल, आज और कल अनेक सम्पादित पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं में दर्जनों शोध-लेख प्रकाशित-संकलित । अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संस्थाओं से विभिन्न रूपों में सम्बद्ध । विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर, द्वारा हिन्दी सेवाओं के लिए डी. लिट् (विद्यासागर) की मानद उपाधि एवं सहस्राब्दी विश्व हिन्दी सम्मेलन, 2000 में 'राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्राब्दी सम्मान' से सम्पानित ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist