रामायण एक महाकाव्य है जो कि प्राचीनकाल की घटनाओं पर आधारित है। इसमें उल्लेखित ग्रहों और नक्षत्रों की स्थितियों के अनुसार यह माना जाता है कि रामायण की मुख्य घटनाएं लगभग १४,००० साल पुरानी हैं। यह स्वाभाविक है कि परिस्थितियां बदलती रही हैं, और उस कहानी की समीक्षा समय के साथ बदलती गई है। माना जाता है कि ३६० से अधिक रामायण के रूप प्रकाशित हैं। रामायण केवल भारत में ही नहीं और देशों में भी प्रचलित है, और अनुवादित भी है। विशेष रूप से इण्डोनेशिया एवं थाईलैण्ड के रामायण और रामलीला की चर्चा आती है, और कहीं-कहीं कहानी में भी कुछ अन्तर मिल जाता है।
रामायण की प्रासंगिकता सम्भवतः उसके सारगर्भित एवं सार्वभौमिक सिद्धान्तों के कारण से भी बनी रही है। आधुनिक काल में एक संस्था महर्षि महेश योगी द्वारा प्रेरित रही है- "ग्लोबल ट्रांससेण्डेण्टल मूवमेण्ट ग्रुप” के लीडर डॉ. टोनी नेडर ने एक वैश्विक बीड़ा उठाया है, और इस उपक्रम में रामराज्य की परिकल्पना का पूर्ण समावेश है। यहाँ तक कि उस संस्था में उन्हें राजा राम के पद पर माना जाता है। इस तरह से रामायण के सिद्धान्त एवं रीति और परम्परा पुनर्जीवन रूप में अग्रसित है। अतः यह आवश्यक है कि रामायण की कहानी का समुचित प्रचार-प्रसार हो। सम्पूर्ण जगत् में अनेक परेशानियां जन्म ले चुकी हैं। उनका निदान विभाजित समाज की विघटन अवस्था में नहीं हो सकता। सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र में बाँधने की विधि का अभाव सा लग रहा है। ऐसे काल में रामकथा और उसका वास्तविक आशय मिलना अत्यन्त आवश्यक है।
महात्मा गाँधी ने सर्वप्रथम रामराज्य की परिकल्पना एवं उसकी व्यवस्था की परियोजना बनाई थी। वैसे तो उनकी मातृभाषा गुजराती थी, परन्तु हिन्दी के रूप में उनकी पहली भाषा रामचरितमानस की ही भाषा थी। वे किसी महाराज से रामचरितमानस सुना करते थे। सम्भवतः यह घटना उनकी राम के प्रति तथा रामराज्य की व्यवस्था के प्रति आकर्षण का कारण भी बनी हो। ऐतिहासिक काल के वो एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने अन्तकाल में "हे राम" का उच्चारण किया है। तुलसीदास ने लिखा है कि -
जनम जनम मुनि जतन कराहीं अंत राम कही अवे नाहीं।
अर्थात् यह एक दुर्लभ बात है कि आख़िरी समय पर राम का नाम जिह्वा पर आए।
ऐसी बातें तभी होती हैं जब व्यक्ति राम-भाव या रामत्व में रंग जाता है। उसके लिए आत्मभाव आना आवश्यक है। उसके लिए उस काल की सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और वैसे तो इसके लिए उस काल में होना आवश्यक होता है। परन्तु वह तो असम्भव है, लेकिन वहाँ की मिट्टी में अभिभूत परम्पराओं के अवशेष कुछ तो आभास करा सकते हैं।
यह एक सर्वविदित तथ्य है कि संस्कृति, रीति-रिवाज़ भाषा में समाहित रहते हैं। जब कोई सभ्यता एक सम्बलित विश्वक्रम के रूप में उभरती है, और सुदूर समाज भी उसके मानकों को स्वीकार करने लगता है, तो उसकी भाषा भी स्वतः आयित हो जाती है।
"India is the cradle of the human race, the birthplace of human speech, the mother of history, the grandmother of legend, and the great-grandmother of tradition."
- Mark Twain, (Following the Equator: A journey around the world)
Indian Civilization is old. Some even consider it as the fountainhead of all civilizations of the world, about which the celebrated American author Mark Twain has pointed out in his travelogue after the world tour during 1895-96. He spent three months out of his fourteen months journey to get a first-hand account of the extensive oriental wisdom.
According to Indian cosmology, a kalpa consists of fourteen manavantaras, each with seventy-one Yugas of 12,000 years. At present we are living in the 28th of Yuga of the 7th manavantara. Every Yuga sees pralaya (deluge) and srști (creation). There is no equivalent day of reckoning like other biblical religions in Hindu cosmology or mythology. This makes human civilization about 5,448,000 years old, which is in the range of around 2 million years supported by modern scientific calculations. Every manvantara has its own Manu. At present, the progenies of Vaivasvata Manu, are in the existence since 336,000 years (Singh, 2022: "Land of Ayurveda, India, That Was, That is, and That Could Be"..., Ayurveda Journal of Health, Volume 20, pp. 32-40). The word "Manu" is interesting, as later words like mānava, manuşya, or even "man" or "Adam" (from "Adimanu") of English language are derived from the same root. So, linguistically this credits India as the cradle of human race.
Vaivasvata Manu is supposed to have founded the kingdom of Ayodhya, on the bank of Sarayu river. Evidently, this makes Ayodhya as the first city of human civilization and her language Avadhi, as the spring-well of all later languages of the world. Although, some tend to credit Vedic Sanskrit as the oldest language (or even devabhasa), but the classical Sanskrit (literary, the purified, or perfected, or cultivated, or adorned), as we know it today, was organized by Maharsi Panini only around 2500 years ago. Even Vedic Sanskrit could not be more than 30,000 years old. Linguists, therefore, are in favour of considering more germane languages like Prakṛta, with Avadhi and Tamil variations in North and South India. There is a reference in the Matsya Purana, which suggests Vaivasvata Manu of Dravidian origin, who moved to Ayodhya during the epochal deluge (Singh, 2021: "A New Narrative of Ayodhya as the Nanihal of Humanity," Vedic Waves blog, August 6, 2021; https://vedicwaves.wordpress.com/2021/08/06/a-new-narrative-of-ayodhya-as-the-nanihal-of-humanity).
Hindu (हिंदू धर्म) (13690)
Tantra (तन्त्र) (1006)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1563)
Yoga (योग) (1166)
Ramayana (रामायण) (1335)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24738)
History (इतिहास) (9038)
Philosophy (दर्शन) (3633)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist