भूमिका
प्रत्येक मनुष्य का जीवन अर्थ-संपन्न नहीं होता, लेकिन इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि उन्हें सपने सैंजोने का अधिकार नहीं। दरअसल ऐसी स्थिति में हमारे आस-पास ही कुछ ऐसे लोगों की मौजूदगी होती है जो न सिर्फ सपने देखने को महत्ता देते हैं, अपितु यथासंभव संसाधन भी उपलब्ध कराते हैं। 'डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम' के जीवन का सम्पूर्ण अध्याय उपर्युक्त कथनानुसार ही रहा। एक मध्यम वर्ग का साधारण-सा बच्चा, जिसकी दीर्घ पारिवारिक संरचना के भीतर मात्र जीवन निर्वाह करना ही मुश्किल होता था, वहाँ उसका उड़ते विमान को देखकर खुद उड़ाने की इच्छा का उद्भव होना, निस्संदेह परिस्थिति के प्रतिकूल था। कलाम एक मेधावी छात्र थे, जिनका पढ़ाई के प्रति विशेष आकर्षण था। इनके इसी पढ़ाई के रुझान को देख अभाव भरे जीवन में भी उनके पिता उन्हें हौसला देते थे। जीवन में भोगे इस अभाव ने नन्हें कलाम को उम्र से पहले बड़ा बना दिया था। महज आठ वर्ष की बाल्यावस्था में अखबार क्षेत्र में कार्य कर, अपने परिवार के खर्च में छोटी-सी भूमिका निभाना। वास्तव में, उनके कम उम्र में दायित्व बोध के भाव को इंगित करता है। दरअसल वह इन्हें कभी समस्या के रूप में नहीं देखते, अपितु अपने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र का ही आधार बना लेते थे। उनके इसी प्रकार के प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें जहाँ श्रेष्ठ वैज्ञानिक अर्थात् मिसाइल मैन की उपाधि दी, वहीं भारत के सर्वोच्च नागरिक के स्थान पर भी बिठाया अर्थात् स्वतंत्र भारत के ।। वें निर्वाचित राष्ट्रपति बनें। उनकी इसी तरह की वृहद् उपलब्धियाँ हैं, जिनमें से एक 'भारतरत्न' सम्मान भी है। इस पुस्तक में डॉ. कलाम के जीवन के कुछ ऐसे ही पहलुओं को समाहित किया गया है. जिससे पाठक को प्रेरणा मिलेगी।
पुस्तक परिचय
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जीवनी कलाम एक मेधावी छात्र थे, जिनका पढ़ाई के प्रति विशेष आकर्षण था। उनके इसी पढ़ाई के रुझान को देख, अभाव भरे जीवन में भी उनके पिता उन्हें हौसला देते थे। जीवन में भोगे इस अभाव ने नन्हें कलाम को उम्र से पहले बड़ा बना दिया था। महज आठ वर्ष की बाल्यावस्था में अखबार क्षेत्र में कार्य कर अपने परिवार के खर्च में छोटी-सी भूमिका निभाना, वास्तव में उनके कम उम्र में दायित्व बोध के भाव को इंगित करता है। दरअसल वह इन्हें कभी समस्या के रूप में नहीं देखते, अपितु अपने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र का ही आधार बना लेते थे। उनके इसी प्रकार के प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें जहाँ श्रेष्ठ वैज्ञानिक अर्थात् मिसाइल मैन की उपाधि दी, वहीं भारत के सर्वोच्च नागरिक के स्थान पर भी बिठाया अर्थात् स्वतंत्र भारत के 11वें निर्वाचित राष्ट्रपति बनें। उनकी इसी तरह की तमाम वृहद् उपलब्धियाँ हैं, जिनमें से एक 'भारतरत्न' सम्मान भी है। इस पुस्तक में डॉ. कलाम के जीवन के कुछ ऐसे ही पहलुओं को समाहित किया गया है, जिससे पाठकों को प्रेरणा मिलेगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13447)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2074)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1544)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24553)
History (इतिहास) (8927)
Philosophy (दर्शन) (3592)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist