| Specifications |
| Publisher: Manav Utthan Sewa Samiti, Delhi | |
| Author Mahatma Hari Santoshanand | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 160 | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8x5.5 inch | |
| Weight 140 gm | |
| HBA578 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
दृष्टान्त, विचारों का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा क्लिष्ट तथा दुरूह-से-दुरूह बातों को भी सरलता से समझा जा सकता है। छोटे बालक-बालिकाएं, वृद्ध-सज्जनवृन्द और साधारण शिक्षा-प्राप्त व्यक्ति भी दृष्टान्तों एवं कथाओं के माध्यम से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, अध्यात्म, सेवा-भक्ति तथा भजन आदि शास्त्रोक्त कठिन विषयों को सहजता से आत्मसात् कर लेते हैं। सत्य तो यह है कि दृष्टान्त भाषा का भूषण एवं अलंकार है।
प्रस्तुत पुस्तक "दृष्टान्त सुधा" में वेद, उपनिषद्, महाभारत, पुराण तथा रामायण आदि धर्म-ग्रंथों में वर्णित दृष्टान्त, सन्तों-ऋषि-महर्षियों द्वारा प्रेरित भक्ति-ज्ञान-वैराग्य सम्बन्धी उदाहरणों का एक लघु संग्रह है। पुस्तक में मानव जीवन का उद्देश्य, मनुष्य-शरीर का महत्त्व, नाम-सुमिरण की अनिवार्यता, परमात्मा के सच्चे स्वरूप का ध्यान, भक्ति, वैराग्य तथा अध्यात्म के वास्तविक रहस्य को जानने के लिए सच्चे सद्गुरु की नितान्त आवश्यकता पर सुन्दर दृष्टान्तों को अत्यन्त सरल भाषा में संग्रहीत किया गया है। इस पुस्तक में दृष्टान्तों का सार भाव सहित समझाने का प्रयास किया गया है।
Send as free online greeting card
Visual Search