प्रस्तावना
भारत में चित्रकला या अन्य कोई कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं मानी जाती। कला का सामान्य जीवन और संस्कृति से भी गहरा संबंध रहा है। कला और शिल्प प्राचीन सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित हैं। डी स्वामीनाथन के शब्दों में, "कला का मूल उद्देश्य एक समानांतर दुनिया का निर्माण करना है जिसमें आत्म-चेतन व्यक्ति स्वयं को अहंकार से मुक्त अनंत रूपों में देख सके।" यह पुस्तक विश्व के समग्र कला इतिहास और समकालिक कला को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इससे न केवल कलाकार या कला इतिहासकारों को ही सम्पूर्ण जानकारी एक साथ मिल पाएगी बल्कि इतिहास और कला में रूचि रखने वाले अन्य सभी लोग भी प्राचीन से अर्वाचीन तक की जानकारी एक साथ प्राप्त कर सकेंगे। यह रोचक व सरल ढंग से अलग-अलग शीर्षकों में विभाजित है जिससे पढ़ने वाला व्यक्ति न केवल समग्र कला को जान पायेगा बल्कि अपनी रूचि के अनुसार इतिहास, जनजातीय कलाएं, व समकालिक कला और कलाकारों के विषय में भी आसानी से जानकारी प्राप्त कर पायेगा। इस पुस्तक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (यू.जी.सी., एन.टी.ऐ.) से सम्बंधित सभी 10 यूनिट व उनके प्रश्न उत्तर सम्मिलित किये गए हैं।
लेखक परिचय
इस पुस्तक की लेखिका रिद्धिमा सर्राफ कलाकार एवं लेखिका हैं जो कि देश-विदेश में अपनी चिह्नकला की अनेकों प्रदर्शनियाँ कर चुकी हैं एवं इन्हें कला के क्षेल में अनेक सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं जिसमें मुख्य रूप से साहित्य कला व भारतीय कला संस्कृति मलालय से प्राप्त फेलोशिप एवार्ड है। ये विविध विषयों पर लेखन में भी पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही हैं, इनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है- जिनमें - सम्पूर्ण कला याला, गीता नित्यपाठ, व भागवत पुराण आदि प्रमुख हैं, इनके अनेक लेख इंटरनेशनल रिसर्च जनरल्स में जिसमें सिग्मंड फ्रॉएड की अंनकोंसिअस थ्योरी ऑन आर्ट, कोन्फ्लुएन्स ऑफ़ कंटेमोरी एन्ड ट्रेडिशनल आर्ट, विष्णुधर्मोत्तर पुराण एन्ड इंडियन आर्ट मुख्य हैं -प्रकाशित हो चुके हैं, एवं भक्ति मूमेंट व कनेक्शन ऑफ आर्ट-साइंस एन्ड लाइफ आदि विषयों पर रिसर्च बुक भी लिख चुकी हैं, विविध पत्तों व पल्लिकाओं में भी इनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
पुस्तक परिचय
यह पुस्तक विशेष रूप से दृश्य कला के नेट, जे. आर. एफ./ यू.जी.सी./सेट के क्षानों के लिए वैश्विक कला के इतिहास के साथ-साथ वर्तमान कला के विवरण को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है। प्रश्न उत्तर के साथ-साथ इसमें प्रस्तुत विवरण भी परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से प्रेक्टिस के लिए बाद में भी प्रश्नोत्तर दिए गए हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13724)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24773)
History (इतिहास) (9044)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist