लगभग पांच दशक से राजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी हिन्दी माध्यम में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिये विज्ञान, मानविकी, कृषि एवं तकनीकी विषयों की पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाने का काम निष्ठापूर्वक निष्पादित कर रही है। इस पाठ्य सामग्री में पाठ्य पुस्तकें हैं तो संदर्भ ग्रन्थ भी हैं।
चूँकि अकादमी न लाभ-न हानि के सिद्धान्त पर पुस्तक प्रकाशन का कार्य करती है, अतः अकादमी की किताबें कम कीमत की होती हैं ताकि विद्यार्थी उन्हें खरीद सकें। पुस्तकें विषय विशेषज्ञों के द्वारा लिखाई जाती हैं ताकि गुणवत्ता कायम रहे। अक्टूबर, 2021 तक अकादमी ने विज्ञान, तकनीकी एवं मानविकी विषयों की 688 मौलिक पुस्तकें, 92 अनूदित पुस्तकें प्रकाशित की हैं। साथ ही मौलिक एवं अनूदित पुस्तकों के अब तक 1309 संस्करण प्रकाशित किये गये हैं और आगे सभी विषयों में निरन्तर प्रकाशन हो रहे हैं।
राजस्थान के विश्वविद्यालयों के विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों में अकादमी की 100 से अधिक किताबें अनुशंसित हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा एवं दिल्ली सहित हिन्दी भाषी प्रदेशों के विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में भी अकादमी की अनेक पुस्तकें अनुशंसित हैं।
अकादमी द्वारा कराये जाने वाले पुस्तक लेखन, प्रकाशन तथा बिक्री के कार्यों का शत-प्रतिशत व्यय भारत सरकार से प्राप्त अनुदान से एवं प्रशासनिक व्यय राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान से किया जाता है।
प्रस्तुत पुस्तक का 14वां संस्करण प्रकाशित करते हुए अकादमी हर्ष का अनुभव करती है। आशा है पुस्तक का यह संस्करण भी पूर्व की भाँति उपयोगी सिद्ध होगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13784)
Tantra (तन्त्र) (1018)
Vedas (वेद) (734)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2111)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1578)
Yoga (योग) (1178)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (24929)
History (इतिहास) (9125)
Philosophy (दर्शन) (3649)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist