Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

नेपोलियन हिल के महान् भाषण- Great Speeches of Napoleon Hill

$28
Includes any tariffs and taxes
Express Shipping
Express Shipping
Express Shipping: Guaranteed Dispatch in 24 hours
Specifications
Publisher: Prabhat Prakashan, Delhi
Author Napoleon Hill
Language: Hindi
Pages: 222
Cover: PAPERBACK
8.5x5.5 inch
Weight 220 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789390378838
HCD274
Delivery and Return Policies
Ships in 1-3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
पुस्तक परिचय
उद्देश्य की निश्चितता के बिना इस संसार में कभी किसी ने कोई भी सार्थक उपलब्धि प्राप्त नहीं की। हो सकता है कि आपके छोटे-छोटे उद्देश्य हों; लेकिन आप यदि जीवन में सफल होना चाहते हैं तो भविष्य में आपको कोई ऐसा लक्ष्य तय करना होगा, जिसे आपने अब तक प्राप्त नहीं किया है और कुछ ऐसा, जो यह बताता है कि आपके लिए सफल जीवन का अर्थ क्या है। इस युग में सबसे बड़ा पाप यह है कि अधिकांश लोग न केवल अधिक मेहनत करने से बचते हैं, बल्कि यकीन मानिए, मेहनत करने से ही बचते हैं। मनुष्य अपना ही साँचा गढ़ता है। अपना भाग्य वह खुद लिख सकता है, अपने भविष्य को स्वयं आकार दे सकता है। अपना काम स्वयं तय कर सकता है। आप गरीबी के बारे में सोच सकते हैं, आप विफलता के बारे में सोच सकते हैं, आप पराजय के विषय में सोच सकते हैं और आपको बिलकुल यही सब मिलेगा। आप सफलता के बारे में सोच सकते हैं, पैसों की बाढ़ के बारे में सोच सकते हैं, आप उपलब्धि के विषय में सोच सकते हैं और आपको यही मिलेगा। सैल्फ हैल्प पुस्तकों के विश्वविख्यात लेखक नेपोलियन हिल ने अपने भाषणों में जीवन व्यावहारिक पहलू बताए हैं। उनके दीर्घ अनुभव से आमजन लाभ उठा सकें, इसी उद्देश से इस पुस्तक में उनके प्रमुख भाषण संकलित किए गए हैं। ये आपको प्रेरित करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ाएँगे व सफलता प्राप्त करने के लिए उद्यत करेंगे।

लेखक परिचय
नेपोलियन हिल सन् 1883 में वर्जीनिया में पैदा हुए। बड़े व्यवसायियों के सलाहकार, लेक्चरर और लेखक के रूप में सफल तथा लंबा कॅरियर बिताने के बाद सन् 1970 में उन्होंने दुनिया से विदा ली। उन्होंने प्रबंधन, मानवीय संबंध और कॅरियर योजना पर कई पुस्तकें और लेख लिखे। उनकी पुस्तकों की विश्व की अनेक भाषाओं में कई करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं। उनकी सर्वाधिक लोकप्रिय पुस्तकें हैं- Think and Grow Rich, Magic Seeds for Success, Foundations for Success & The Law of Success

भूमिका
नेपोलियन पोलियन हिल अपने भाषण देते समय एक से ज्यादा पृष्ठों के नोट बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। उनके ऐसे बहुत से नोट्स तो अब भी मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने वास्तव में जो बोला, वह बहुत कम बचा हुआ है। अपने दादाजी के मुद्रित भाषणों में से एक भाषण तलाशने में मुझे कई साल लग गए। यह एक भाषण मिलना भी मेरे लिए प्राण-पोषक से कहीं बहुत ज्यादा था; यह चमत्कारी था। जो दस्तावेज मुझे मिला, वह वर्ष 1922 में सलेम कॉलेज (अब सलेम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में दिए गए आरंभिक भाषण की लिखित प्रति थी। यह एक स्थानीय समाचार पत्र में 'इंद्रधनुष का अंत' शीर्षक से प्रकाशित हुआ था। उसकी एक प्रति सलेम कॉलेज के संग्रहालय में माइक्रोफिल्म पर संरक्षित थी। प्रकाशन के लिए इसे बड़ा करके पढ़ने की जरूरत थी और इसका पाठ इतना फीका था कि उसे रिकवर करने में एक दिन से ज्यादा का समय लग गया। इसके लिए मुझे एक-एक शब्द बोलकर अपनी पत्नी को लिखाना पड़ा। नेपोलियन ने कई बार यह बात लिखी कि कठिनाई को छिपे रूप में एक वरदान समझा जाना चाहिए। सन् 1922 में आरंभिक भाषण में नेपोलियन बताते हैं कि किस तरह से उनकी कई कारोबारी असफलताएँ ऐसे नए मोड़ साबित हुई, जिनसे ज्यादा बड़े अवसरों का रास्ता खुला। असफलता के बाद मिली अपनी सफलता का श्रेय वे उस आदत को देते हैं, जिसमें वे भुगतान से ज्यादा और बेहतर सेवा देते हैं। यह विशिष्टता उनके सफलता के दो सिद्धांतों की पूर्वगामी थी- कठिनाई और पराजय से सीखना तथा अतिरिक्त दूरी तय करना। नेपोलियन ने यह भाषण 1922 में वेस्ट वर्जीनिया में सलेम में दिया था, जो कि उनकी पत्नी के घर से बहुत दूर नहीं था।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories