लेखक परिचय
आपका जन्म भट्टवाड़ी (अगस्त्यमुनि), उत्तराखण्ड में में हुआ। आपके पिता का नाम स्व. डॉ० ईश्वरी दत्त भट्ट और माता का नाम श्रीमती कस्तूरी देवी भट्ट है। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव की पाठशाला में ही सम्पन्न हुई। आपने काशी से आचार्य (व्याकरण), हिमाचल से एम.ए (लोकप्रशासन), दिल्ली से बी. एड्., श्रीनगर डॉ. जीतराम भट्ट उत्तराखण्ड से पीएच. डी. लोकमान्य विद्यापीठ, महाराश्ट्र से डी. लिट्. की उपाधियाँ प्राप्त की। इसके अतिरिक्त योगवेदान्त अकादमी ऋषिकेश से योग व वेदान्त तथा आरोग्यधाम गोरखपुर से प्राकृतिक चिकित्सा में प्रशिक्षण भी प्राप्त किये। डॉ० भट्ट ने पारम्परिक पद्धति से वेद, ज्योतिष व कर्मकाण्ड का अध्ययन किया तथा अनेक वर्षों तक ऋषिकेश में' ध्यान' 'कुण्डलिनी जागरण' व 'शक्तिपात' विषयों पर अनुसन्धान किया । दो वर्षों तक संस्कृत गुरुकुल में पढ़ाने के पश्चात् आपने चौहद वर्षों तक दिल्ली में संस्कृत प्रवक्ता के रूप में अध्यापन कार्य किया और इसके साथ-साथ 'दिशा भारती' संस्कृतपाक्षिक पत्र का सम्पादन भी किया तथा संस्कृत के प्रसार के लिए भारत संस्कृत परिषद् की संस्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। विगत अनेक वर्षों तक आपने दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी और संस्कृत अकादमी के सचिव के दायित्व का निर्वाह किया। आपके प्रयासों से दिल्ली में सराकरी स्तर पर गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी की स्थापना हुई और आप उसके तीन वर्षों तक संस्थापक सचिव रहे।
Hindu (हिंदू धर्म) (13739)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (727)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2084)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1169)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24809)
History (इतिहास) (9051)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist