लेखक परिचय
शमशेर अहमद खान जन्म 1 अक्टूबर, 1953 ई. शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य), इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद। 'बस्ती जिले की भाषा के विविध रूपों का समाज भाषावैज्ञानिक अध्ययन' विषय पर पाँच वर्षों तक शोधकार्य। लेखनः धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, कादम्बिनी, स्वागत, नंदन, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, है. हिंदुस्तान, पराग, सुमन सौरभ, लोटपोट, चन्दामामा, बिलट्ज, भाषा, राष्ट्रीय सहारा, सहारा समय, उत्तर प्रदेश विदर्भ चंडिका, सब्जेक्ट मंथन, सरिता, मुक्ता, चंपक (मलयालम), मनोरमा (वार्षिकी हिंदी) आदि अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लेख व फोटो-फीचर, कहानियों, समीक्षाएँ आदि प्रकाशित तथा आकाशवाणी द्वारा रचनाएँ प्रसारित। बालसेना का चमत्कार, पापा का उपहार (बाल उपन्यास), गाजियाबाद से जम्मू तवी, शिमला से बद्रीनाथ व बिन पानी सब सून (यात्रा वृतान्त), गोलू की सूझ (कहानी संग्रह)। पर्यावरण एवं पक्षी, पर्यावरण क्विज, पशु-पक्षी क्विज, गौतम बुद्ध प्रश्नोत्तरी, कारगिल के शहीद, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम। बयालीस बाल कथाएं भाग-1 व 2, समकालीन साहित्यिक परिदृश्य तथा देश सदा आबाद रहे का सम्पादन । सम्मान एवं पुरस्कार : भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर, ए. डब्ल्यू.आई.सी. नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट बाल साहित्य लेखन हेतु सम्मानित तथा पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'पर्यावरण क्विज' पुस्तक के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत, इण्डोरसियन क्लब द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बाल साहित्य दिवस पर 2002 में सम्मानित। सम्प्रति : भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नई दिल्ली में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत। पर्यावरण संरक्षण क्लब के अवैतनिक संस्थापक अध्यक्ष ।
पुस्तक परिचय
इस पुस्तक में हिन्दी बाल साहित्य के तीन कालों के बाल-साहित्यकारों के जीवन का परिचय दिया गया है। प्रारम्भिक काल के बाल-साहित्यकारों की जीवनी से सम्बन्धित सामग्री संक्षिप्त रूप में प्राप्त होने के कारण कहीं-कहीं छोटी तथा जहाँ जधिक सामग्री प्राप्त हुई है, उनका विस्तृत विवरण दिया गया है। द्वितीय काल के वे बाल-साहित्यकार हैं जिनमें कुछ अभी जीवित हैं और बालसाहित्य साधना में साधनारत् हैं, उनकी प्रामाणिक जानकारी देने का प्रयास किया गया है। अधुनातन काल के उन बाल-साहित्यकारों को इस पुस्तक में समावेश किया गया है जो उपलब्ध हो सके हैं। यद्यपि ये बालसाहित्य साधना के अभी प्रारंभिक काल में हैं किन्तु भविष्य में बाल साहित्य इनकी सेवाओं से निश्चित रूप से समृद्ध होगा। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बाल साहित्य के आदिकाल, मध्यकाल अथवा अधुनातन काल में बहुत से ऐसे बाल-साहित्यकार रहे हैं और हैं, जिन्हें इस पुस्तक में लिया जाना अपेक्षित था किन्तु अल्प सीमाओं एवं संसाधनों की कमी के कारण उन्हें यहाँ स्थान नहीं दिया जा सका है। इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि वे बाल-साहित्यकार की श्रेणी में नहीं हैं। आगामी संस्करणों में उन्हें उपयुक्त यथास्थान दिया जाएगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13599)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2086)
Chaukhamba | चौखंबा (3187)
Jyotish (ज्योतिष) (1563)
Yoga (योग) (1163)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24710)
History (इतिहास) (9016)
Philosophy (दर्शन) (3631)
Santvani (सन्त वाणी) (2623)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist