हिन्दी भाषा का यह संस्करण पूर्णतः संशोधित तथा विषय की दृष्टि से काफ़ी परिवर्धित है। पुस्तक चार खंडों में विभक्त है। पहला खंड, हिंदी भाषा के परिचय का है, जिसमें भारोपीय से लेकर सतम्, भारत-ईरानी, संस्कृत, पालि, प्राकृत और अपभ्रंश होते हिंदी के उद्भव तक की कहानी कही गई है। साथ ही हिंदी की भारतीय-अभारतीय बोलियों का परिचय भी दिया गया है। दूसरा खंड हिंदी भाषा के इतिहास का है। इसमें हिंदी ध्वनियों, उपसर्ग-प्रत्यय, हिंदी रूप-रचना, हिंदी शब्द-भंडार लिपि का ऐतिहासिक विकास है। साथ ही हिंदी भाषा पर अन्न भाषाओं के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला गया है। शब्द भंडार में आधारभूत शब्दावली तथा पारिभाषिक शब्द को भी संक्षेप में लिया गया है। तीसरा खंड हिंदी संरचना का है, जिसमें ध्वनि, शब्द, रूप तथा वाक्य-स्तर पर हिंदी संरचना पर संक्षेप में विचार किया गया है। चौथा खंड समस्याओं का है, जिसमें हिंदी भाषा की कुछ समस्याओं को लिया गया है।
विश्वास है, पुस्तक, हिंदी भाषा के संबंध में अपेक्षित स्तरीय जानकारी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13569)
Tantra (तन्त्र) (1008)
Vedas (वेद) (729)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2085)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1557)
Yoga (योग) (1161)
Ramayana (रामायण) (1337)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24672)
History (इतिहास) (8992)
Philosophy (दर्शन) (3625)
Santvani (सन्त वाणी) (2624)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist