हिंदी-लेप्चा अध्येता कोश का निर्माण सिक्किम राज्य के 10वीं कक्षा तक हिंदी पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर किया गया है। यह कोश द्विभाषी है अर्थात इसमें हिंदी शब्दों के अर्थ लेप्चा भाषा में दिए गए हैं। इस कोश में हिंदी भाषा के लगभग 3200 आधारभूत तथा हिंदी की पाठ्य-पुस्तकों के शब्दों को लिया गया है। लेप्चा तिब्बती बर्मी परिवार की भाषा है जिसकी लिपि लेप्चा है।
लेप्चा के अतिरिक्त सिक्किम राज्य में अन्य ग्यारह भाषाएँ भी बोली जाती हैं, जो इस प्रकार हैं- नेपाली, भूटिया, राई, लिम्बू, गुरुंग, तामांग, भुजेल, मंगर, मुखिया, नेवार और शेर्पा। ये भाषाएँ सिक्किम के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जिलों में बोली जाती हैं। सिक्किम के विद्यालयों में लेप्वा भाषा भी पढ़ाई जाती है।
रोङ यानी लेप्चा भाषा हिमालय की गोद में बसे सिक्किम राज्य के मूल निवासियों, आदिम जाति लेप्वा लोगों की भाषा है। सिक्किम के अतिरिक्त यह पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान के कुछ भागों में बोली जाती है।
जनगणना के अनुसार लेप्चा भाषी लोगों की संख्या लगभग 60,000 है। ऐसा माना जाता है कि 17वीं शताब्दी में थ्यूकूङ मुनसालोङ ने लेप्चा लिपि का आविष्कार किया था। वर्ष 1913 में श्री नूरसीङ लेप्चा की लेप्चा शिक्षक के पद पर नियुक्ति की जानकारी मिलती है। तभी से लेप्चा का शिक्षण जारी है। वर्ष 1975 में जब सिक्किम राज्य भारत में सम्मिलित हुआ तब से सरकारी पाठशालाओं में लेप्चा की पढ़ाई और प्रचार-प्रसार को बल मिला। वर्ष 1979 से लेप्चा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कि पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया। लेप्चा भाषा का अध्ययन-अध्यापन महाविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर हो रहा है।
सिक्किम राज्य के छात्रों के लिए निर्मित इस कोश में अर्थ के साथ-साथ व्याकरणिक सूचनाओं के अलावा उन शब्दों के सहप्रयोगों और विभिन्न अर्थ छवियों को भी दिया गया है जो आवश्यक हैं। साथ ही उनके वाक्य प्रयोग भी दिए गए हैं ताकि विद्यार्थी उन शब्दों को भली-भाँति समझ सकें।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist