लेखक परिचय
दुर्गा प्रसाद सिंह माहर एसोसिएट प्रोफेसर (हिन्दी) पिछले बाईस वर्षों से मध्य प्रदेश एवं राजस्थान उच्च शिक्षा सेवा से सम्बद्ध पूर्व विसिटिंग प्रोफेसर (हिन्दी चेयर), यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टइंडीज, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो प्रथम सचिव, हाई कमीशन ऑफ इंडिया ट्रिनिडाड एंड टोबैगो एसोसिएट (2011-2013), भारतीय उच्च संस्थान, राष्ट्रपति निवास शिमला यू.एन.एच.सी.आर., इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन, कैरिबियन ट्रांसलेशन ब्यूरो एवं रोजेटास्टोन के लिए कंसलटेंसी प्रकाशित पुस्तक : साहित्य का समाजशास्त्र और हिंदी आलोचना देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में लेखन भारतीय भाषा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली से शिक्षा भाषा, साहित्य, संस्कृति, अस्मिता और हिन्दी-कम्प्यूटिंग में शोध व दिलचस्पी.>
पुस्तक परिचय
मनुष्य संस्कृति और सभ्यता के सफ़रनामे में सभ्यता की खोज सबसे नफ़ीस घटना थी। इसने संवाद, संबंधों और संस्कृति के व्याकरण को न सिर्फ़ निर्णायक ढंग से बदला बल्कि सभ्यता के विभिन्न आयामों को भी बदल दिया। औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप छापेखाने के आविष्कार ने विचार-विमर्श को न सिर्फ़ उड़ने के पंख दिये, बल्कि दुनिया का असीमित आकाश भी प्रदान किया। इसी के परिणामस्वरूप आधुनिकता और विवेक की अवधारणा तेजी से संसार में फैल गयी। प्रिन्ट मीडिया का विकास आधुनिकता की सबसे निर्णायक घटनाओं में से एक है। इसने मनुष्य के विचार-संसार को इंटीग्रेट कर दिया। दद से तारा पिछले दो दशकों के उदारीकरण के परिणाम-स्वरूप अखबारों का अभूतपूर्व विस्तार और स्थानी-करण हुआ है। इस प्रक्रिया में न सिर्फ़ अखबार बदले बल्कि उनकी भाषा और नज़रिया भी बदला है। इसके पीछे तमाम कारणों में महत्त्वपूर्ण बात यह है कि पाठक वर्ग की संरचना बदल गयी। अखबार शहरों से कस्बों और कस्बों से गाँव तक पहुँच गए हैं। लेकिन विस्तार के इस दौर में अखबार अपनी रिपोर्टिंग में कई तरह के पूर्वग्रहों को अभिव्यक्त करते रहे। इन्हीं पूर्वग्रहों में से एक भाषा में अभिव्यक्त लैंगिक पूर्वग्रह है। जिसकी बानगी 'रखैल बरामद, भगवैया गिरफ़्तार' या 'दूसरी बार भगा ले गया विवाहिता को' जैसी खबरों में दिखता है। आशंक 27 मार्च 200 भाषा समाज से टकराकर अर्थ पाती है और समाज को प्रभावित भी करती है इसलिए ऐसी भाषा जो पुरुष को 'सक्रिय' तथा महिला को 'निष्क्रिय' मानने के पूर्वग्रह की अभिव्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से करे वह लैंगिक समानता को बाधित करने के साथ समाज को भी प्रभावित करती है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist