| Specifications |
| Publisher: Vrinda Prakashan, Delhi | |
| Author Shambhu Pratap | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 192 | |
| Cover: HARDCOVER | |
| 9x6 inch | |
| Weight 398 gm | |
| Edition: 2024 | |
| ISBN: 9788197226540 | |
| HAH363 |
| Delivery and Return Policies |
| Usually ships in 5 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
इतिहास शब्द इति + ह आस से बना हैं जिसका शाब्दिक अर्थ 'ऐसा ही हुआ' है। शाब्दिक अर्थ को देखें तो पता चलता है कि इतिहास का संबंध अतीत से होता है और इसमें वास्तविक घटनाओं का सन्निवेश होता है। भारतीय पाश्चात्य विद्वानों ने इतिहास के व्यापक स्वरूप की विवेचना की है। विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषा, निम्नलिखित हैं- हीगल ने लिखा है-" इतिहास केवल घटनाओं का अन्वेषण तथा संकलन मात्र नहीं हैं, अपितु उसके भीतर कार्य-कारण संबंध विद्यमान है।" गणपतिचन्द्र गुप्त के अनुसार-"अतीत के किसी भी तथ्य, तत्त्व या प्रवृत्ति के वर्णन, विवरण, विवेचन, विश्लेषण को, जो कि काल विशेष या कालक्रम की दृष्टि से किया गया हो, इतिहास कहलाता है।" कालिंगवुड ने कहा है-"इतिहास धर्मशास्त्र या भूत विज्ञान की तरह एक चिन्तन पद्धति है। यह एक प्रकार का शोध है, खोज है, अन्वेषण है।" गोविन्दचन्द पाण्डे के अनुसार "इतिहास एक ऐसा ज्ञानमय अनुशासन है जिसके माध्यम से किसी देश की सभ्यता और संस्कृति को देखा, परखा, समझा जाता है।" इस प्रकार कहा जा सकता है कि इतिहास न केवल हमें घटना, तिथि और नामों का विवरण देता है, बल्कि इसमें घटना, स्थिति, प्रक्रिया और प्रकृति का सम्पूर्ण अनुशीलन किया जाता है। इतिहास से मनुष्य का नाता अत्यन्त पुराना है। मानव की समस्त क्रिया तथा प्रतिक्रिया आदि का समावेश इतिहास में किया जाता है। हमारे सारे संस्कार व्यवहार, संस्कृति सब को हम इतिहास की आँखों से देख सकते हैं। बिना अतीत को जाने वर्तमान स्वरूप को नहीं समझा जा सकता। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में अनेक घटनाएं घटती रहती हैं। घटनाओं का इतिहास बनता जाता है और वही इतिहास हमें अतीत से जोड़कर रखता है। इस प्रकार मनुष्य इतिहास-दर्शन और इतिहास-विवेक के नये गवाक्षों को खोलता है। इतिहास के विषय में कुछ भ्रम लोगों के मन में आते हैं कि इतिहास केवल खण्डित शवों, खण्डित जीवन या व्यर्थ बीते समय तक की जानकारी देता है जबकि वास्तविकता यह है कि इतिहास हमें नयी व्याख्या, नयी प्रेरणा और नयी दृष्टि देता है। वह हमारे भावी जीवन का निर्माता होता है।
Send as free online greeting card
Visual Search