आम आदमी की व्यस्तता भरी जिंदगी में बहुत सी बातें उसकी आदतों में शुमार हो जाती हैं। कुछ समय के पश्चात् वे आदतें उसकी दिनचर्या में शामिल हो जाती हैं। कुछ आदतें अच्छी भी होती हैं और कुछ बुरी भी। आदतों को ग्रहण करने से पहले उन पर सही तरीके से विचार कर लिया जाए तो निश्चित तौर पर बुरी आदतें किसी की दिनचर्या में शामिल नहीं हो सकेंगी। लेकिन विचार करने के लिए भी उस विषय-वस्तु के बारे में सटीक जानकारी का होना जरूरी है। कोई भी व्यक्ति जानबूझकर अपना अहित नहीं करना चाहता है लेकिन जब वह सही जानकारी के अभाव में गलत आदतों को अपना चुका होता है तो फिर उसके लिए उन आदतों से छुटकारा पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। कहा जाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से मनुष्य कभी भी अपनी आदतों से पीछा छुड़ा सकता है।
लेकिन अगर उसे अपनी गलत आदतों से जुड़े परिणामों की भयावहता का ज्ञान और भान ही नहीं हो तो फिर वह उन्हें छोड़ने की बात भी नहीं सोच सकता है। अर्थात् व्यक्ति के पास संबंधित विषय की पर्याप्त जानकारी का होना जरूरी है। किसी भी विषय-वस्तु पर लाभकारी जानकारी प्राप्त करके मनुष्य अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में ठीक उसी प्रकार से शामिल कर सकता है, जैसे जानकारी के अभाव में वह गलत आदतों से जुड़ जाता है। अच्छी जानकारियां न केवल मनुष्य के आत्मकल्याण का पथ प्रशस्त करती हैं, बल्कि उनसे उसके स्वजन तथा सम्पर्क में आने वाले अन्य लोग भी लाभान्वित होते रहते हैं। विद्वानों ने कहा है कि अच्छी पुस्तकें मनुष्य के लिए सबसे अच्छा मित्र साबित होती हैं। खासकर प्रत्यक्ष अनुभवों के आधार पर एकत्र की जाने वाली जानकारियां हर व्यक्ति के लिए ग्रहण करने योग्य होती हैं।
मनुष्य के लिए जानने की कोई सीमा नहीं है। इस संसार में जानने योग्य अनेक बातें हैं। विद्या के अनेक क्षेत्र हैं, खोज के लिए, जानकारी प्राप्त करने के लिए असीमित मार्ग हैं। अनेक विज्ञान ऐसे हैं जिनकी बहुत कुछ जानकारी प्राप्त करना मनुष्य की स्वाभाविक वृत्ति है। क्यों? कैसे ? कहां ? कब ? के प्रश्न हर क्षेत्र में वह फेंकता है। इस जिज्ञासा भाव के कारण ही मनुष्य अब तक इतना ज्ञान सम्पन्न और साधन सम्पन्न वना है। सचमुच ज्ञान ही जीवन का प्रकाश स्तम्भ है। जानकारी की अनेक वस्तुओं में से अपने आपकी जानकारी सर्वोपरि है और साथ ही हमें अपने सतत कल्याण के लिए जागरूक रहने की भी जरूरत है। हम अनेक बातों को जानते हैं या जानने का प्रयत्न करते हैं। पर, सच यह है कि सही जानकारी के अभाव में हर रोज अपना अहित करते रहते हैं। जानकारी न होने के कारण मनुष्य, न सोचने लायक बातें सोचता है और न करने लायक कार्य करता है।
इस पुस्तक में जानने योग्य कई महत्त्वपूर्ण विषयों का संकलन किया गया है। आम आदमी के दैनिक जीवन से जुड़ी कई अति महत्त्वपूर्ण समस्याओं के कारण और उनके निवारण से पाठक को रू-बरू कराने का प्रयत्न इस पुस्तक में किया गया है। यह पुस्तक पाठकों का उपयोगी पथ-प्रदर्शन करेगी, ऐसी हमें आशा है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist