| Specifications |
| Publisher: Manav Utthan Sewa Samiti, Delhi | |
| Author M.P. Kamal | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 40 (With Color Illustrations) | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 9.5x7.5 inch | |
| Weight 60 gm | |
| HAH073 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
'जगमग दीप जले' हमारी चरित्र निर्माण सम्बन्धी साहित्य माला की अगली कड़ी है। किशोरों और युवकों के मनोबल को बढ़ाने, उनमें नया आत्म-विश्वास पैदा करने तथा आध्यात्मिक शक्ति से उन्हें परिचित कराने के उद्देश्य से हमारे लोकप्रिय लेखक श्री एम.पी. कमल ने यह चित्र कथा तैयार की है।
हमें विश्वास है कि लेखक का यह प्रयास युवाओं में अपने अतीत के प्रति नया रुझान पैदा करेगा। भारत का अतीत गौरवमय है। हमारे युवा, हमारी युवतियां अतीतकाल में भारत भूमि पर जन्मी सावित्री जैसी महान नारियों के बारे में जानें तथा संकल्प लें कि मृत्यु को जीतने जैसा असम्भव लगने वाला कार्य भी करने में वे पीछे नहीं हटेंगे। अपने अन्दर असीम धैर्य, साहस व उत्साह पैदा कर अपने व्यक्तित्व से अपने देश को गौरवान्वित करेंगे। इसी आशा और विश्वास के साथ प्रस्तुत है आपके लिए - 'जगमग दीप जले' ।
Send as free online greeting card
Visual Search