प्रस्तुत संग्रह की कई कहानियाँ बिलकुल नयी हैं; कुछ पहले पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और एक कहानी पहले संग्रह में आ चुकी है। उसे यहाँ संकलित करने का कारण यह है कि अब वह पहले संग्रह से निकाल दी जाएगी। इस कहानी का नाम बदल दिया गया है; अब जो नाम है यही आरम्भ में रखा गया था और उपयुक्त भी है किन्तु अँग्रेजी से बचने के लिए छोड़ दिया गया था।
कहानियों के बारे में लेखक का वक्त्तव्य क्या हो सकता है? उपन्यास के बारे में तो फिर भी कुछ कहने की गुंजाइश होती है, क्योंकि उस में जीवन का एक दर्शन होता है। कहानियों के सत्य में उतनी व्याप्ति नहीं होती; वह एक क्षण का, एक मनःस्थिति का सत्य है-एक दौड़ती लहर का गति-चित्र। वह गति-चित्र आप को दीख जाए और देखने में आप का मन भी थोड़ी देर के लिए उलझ जाए, तो लेखक को और कुछ नहीं चाहिए।
यों कुल मिलाकर, जीवन के बारे में मेरे कुछ विचार अवश्य हैं और मैं यह भी चाहता हूँ कि वे आप को रुचें; क्योंकि जीवन से, जीने की भावना से मुझे प्रेम है और मैं चाहता हूँ कि वह प्रेम आप का अनुमोदन और सम्मान पाये।
Hindu (हिंदू धर्म) (13513)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1553)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24649)
History (इतिहास) (8977)
Philosophy (दर्शन) (3613)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist