अंतरिक्ष आदिकाल से मानव की जिज्ञासा का विषय रहा है। भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम छोटे-से बीज की तरह अंकुरित होकर, अब वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उपग्रह अभिकल्प, निर्माण और प्रक्षेपण अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। उपग्रह से प्राप्त कच्चे आंकड़ों को उपयोक्ताओं हेतु प्रभावी बनाने के लिए इन आंकड़ों का प्रसंस्करण आवश्यक होता है। इस पुस्तक के प्रथम चरण में उपग्रह डेटा के अभिग्रहण से लेकर उसके अंतिम प्रयोक्ता तक पहुँचने तक के सफर को सरल भाषा में आलेखित करने का विनम्र प्रयास किया गया है। द्वितीय चरण में उपग्रह और उनके निर्धारित अनुप्रयोगों की चर्चा करते हुए, संवेदक (सेंसर) और नीतभार के अलग-अलग प्रकारों को दर्शित किया गया है। तृतीय चरण में इसरो के विभिन्न प्रतिर्विवन नीतभार से प्राप्त डेटा एवं उस डेटा से प्रसंस्कृत डेटा उत्पाद को समझाया गया है। चौथे चरण में गैर-प्रतिबिंबन संवेदक (नॉन-इमेजिंग सेंसर) की चर्चा करते हुए, उनके कुछ रोचक अनुप्रयोगों के बारे में चर्चा की गई है। पाँचवे और अंतिम चरण में इसरो के चंद्र एवं अंतरिक्ष के अन्वेषण हेतु ग्रहीय अभियानों की जानकारी को दर्शाया गया है; इस अध्याय में विशेष रूप से चंद्रयान और गगनयान के बारे में बताया गया है।
पुस्तक की विषय-वस्तु का चयन स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर किया गया है। दो ज्ञान-पिपासु बच्चे रोहन और सोहन एवं उनकी जिज्ञासा को उचित जानकारी द्वारा संतुष्टि देने का प्रयास करने वाले इसरो के भूतपूर्व वैज्ञानिक शुक्ला जी इन तीन पात्रों के बीच हो रही स्वाभाविक बातचीत के माध्यम से पाठकों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं उपग्रहों से संबंधित बातें बताने का प्रयन किया गया है। पुस्तक के अंतिम भाग में अध्याय पर आधारित सवाल रखे गए हैं, जिनमें से कुछ सवालों के उत्तर भी दिए गए हैं।
आशा है कि यह पुस्तक पाठकों की अंतरिक्ष से संबंधित अभिरुचि बढ़ाने में और उनके भीतर उठ रहे बहुत सारे सवालों में से कुछ सवालों के उत्तर देने में सहायक होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist