हम जानते हैं कि साहित्य-यात्रा का पथ सहज और सीधा नहीं है। अनेक नकारात्मक विचार-पद्धतियों के बावजूद वह अपने स्वाधीन मूल्यों के लिए सतत संघर्ष करता है। प्रख्यात लेखक और विचारक देवेन्द्र इस्सर वर्तमान रचनात्मक संसार की ऐसी ही समस्याओं से जूझते रहे हैं। उनकी यह नवीनतम पुस्तक 'साहित्य और स्वतन्त्रता : प्रश्न-प्रतिप्रश्न' भी उनके व्यापक संघर्ष, चिन्तन और अध्ययन का प्रतिफलन है।
इतिहास का शायद ही कोई ऐसा दौर रहा हो जब मतान्धता और नवमूल्यों; जड़ परम्पराओं और तात्त्विक परिवर्तनों तथा सत्ता और स्वतन्त्रता में संघर्ष की स्थिति न रही हो और साहित्य ने इस संघर्ष में सदा की तरह रचनात्मक हस्तक्षेप न किया हो। लेखक की मान्यता है कि सृजन ही एक ऐसी प्रक्रिया है जो जलसे-जुलूसों, नारों-नक्कारों तथा फ़तवों-फरमानों के शोरगुल में भी जारी रहती है और मनुष्य की स्वाधीनता और मर्यादा को बनाये रखती है।
प्रत्येक महत्त्वपूर्ण रचना हमें अपने समय के यथार्थ से रू-ब-रू कराती है, भले ही वह मनुष्य की आन्तरिकता और एकाकीपन को अभिव्यक्त करती हो या बाह्य जगत के भयावह दृश्यों को दर्शाती हो। देवेन्द्र इस्सर के लेखन की विशेषता है कि उनके लेखों में सिर्फ यथार्थ का सपाट चेहरा नहीं, बल्कि सृजन और स्वतन्त्रता के अन्तस्सम्बन्धों को समझने की सुन्दर चेष्टा है।
हमें विश्वास है कि साहित्यिक आलोचना के प्रेमी पाठक इस कृति का हृदय से स्वागत करेंगे।
जन्म : 14 अगस्त 1928, कैंबलपुर, पश्चिमी पंजाब।
पंजाब, इलाहाबाद और दिल्ली विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने के बाद कॉर्निल विश्वविद्यालय अमेरिका से कम्युनिकेशन आर्ट्स में मास्टर ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ की उपाधि।
रचनात्मक और वैचारिक लेखन से लम्बे समय से जुड़ाव। हिन्दी, उर्दू, पंजाबी और अग्रेजी में कई पुस्तकें प्रकाशित। इनमें सात कहानी-संग्रहों के अतिरिक्त 'साहित्य और युगबोध', 'स्वप्न और स्मृति के बीच', 'भविष्य से संवाद', 'मंटोनोमा, 'खुशबू बनके लौटेंगे', 'कोई आवाज गुम नहीं होती', 'उत्तर आधुनिकता : साहित्य और संस्कृति की नयी सोच', 'नयी सदी और साहित्य', 'आवारा हवाओं का मौसम', Images of Kama, Birds Fly No More और Memories of Fragrance शमिल हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist