मनुष्य एक सामाजिक प्राणी होने के साथ-साथ व्यावहारिक प्राणी भी होता है और व्यावहारिक होने की वजह से उसे संवाद-वार्तालाप की पग-पग पर आवश्यकता पड़ती रहती है। मोबाइल और इंटरनेट, फेसबुक और वाट्सअप के चलते हमारा एक-दूसरे के साथ मौखिक संवाद खत्म होता जा रहा है। लेकिन व्यक्ति से प्रत्यक्ष संवाद किए बिना न तो उसकी वास्तविकता को जाना जा सकता है और न उस पर पूर्ण भरोसा किया जा सकता है।
अच्छा संवाद मानव-मानव के बीच संबंधों को सुधारने एवं मधुर बनाने के लिए प्रभावी कारक का काम करता है। संवाद का जादू ऐसा होता है, जिसके जरिए परायों को भी अपना बनाया जा सकता है और अपनों के बीच भरोसे को और भी ज्यादा कायम करके जीवन में तरक्की और खुशहाली को पाया जा सकता है।
मानव का अच्छा संवाद उसके बेहतर व्यक्तित्व एवं चरित्र की निशानी माना जाता है। इस पुस्तक में संवाद के अनेक प्रकारों की विस्तार के साथ चर्चा की गई है तथा उन संवादों के जरिए अपनी जीवन-शैली को उत्कृष्ट बनाने की कला समझाई गई है। इसके अलावा अच्छे संवाद का जादू या सम्मोहन किस-किस तरह के अतुलनीय एवं आश्चर्यजनक काम कर सकता है-इस पर भी प्रकाश डाला गया है।
नाम : डॉ. पवित्र कुमार शर्मा।
पिता : श्री रामबीर शर्मा।
जन्म तिथि: 30 जून, सन् 1971 ई।
शिक्षा: एम-एस. सी. (प्राणी शास्त्र), एम. ए. (हिंदी), राजस्थान विश्वविद्यालय पी-एच. डी. (हिंदी, आगरा विश्वविद्यालय), पक्षी शास्त्र में डिप्लोमा।
निवास : जिलेवार सदन, बजरिया रोड, कुबेदान साहब का बाड़ा, कायस्थपाड़ा, धौलपुर (राजस्थान)-328001
सम्प्रति : राजयोग साधना एवं सतत लेखन कार्य।
प्रकाशित पुस्तकें : अभी तक छोटी बड़ी 450 पुस्तकें प्रकाशित।
प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ: ।. समय को जीतिए, 2. लोक व्यवहार और परमार्थ, 3. सदा प्रसन्न रहने के 10 नियम 4. सकारात्मक सोच की अद्भुत शक्ति, 5. कौन रोएगा, जब आप मरोगे, 6. तनाव को हराना सीखिए, 7. आदर्श जीवन कैसे जीएँ? 8. अपने सपनों को साकार कीजिए, 9. सफलता के 51 सूत्र, 10. निडर बनिए, 11. बच्चे मन के सच्चे, 12. स्वस्थ रहने के 365 सरल सूत्र, 13. प्रतिभाशाली कैसे बनें ? 14. समय प्रबंधन, 15. नारी कभी ना हारी, 16. बड़ी सोच: बड़ा जादू, 17. विजय तुम्हारी है, 18. चिंता रहित जीवन, 19. नारी शोषण के विचित्र पहलू, 20. नारी गाथा।
"
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist