लेखक परिचय
प्रो० विजय बहादुर सिंह बिष्ट वर्तमान में राजेंद्र प्रसाद पी.जी. कॉलेज मीरगंज, बरेली. (उत्तर प्रदेश) के शारीरिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में सेवारत हैं। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा अपने गृहनगर रामनगर (नैनीताल) से तथा शारीरिक शिक्षा विषय में स्नातक परास्नातक स्तर का अध्ययन व शोध कार्य क्रमशः जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, देन्री अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर एवं वनस्थली विद्यापीठ जयपुर से पूर्ण किया। अध्ययन-अध्यापन के साथ प्रो० बिष्ट नवोदित फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण व अन्य खेल गतिविधियों के संचालन में सक्रिय रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से वे अपने निकट साहित्य स्नेहीजनों के प्रोत्साहन से साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी सक्रिय हुए हैं और अनौपचारिक शैली के नैसर्गिक साहित्य सृजन का आनन्द ले रहे हैं। मैं ही मैं हूँ' उनके अप्रत्याशित हिन्दी काव्य लेखन का दूसरा प्रयास है। इससे पूर्व उनकी शारीरिक शिक्षा विषय पर अकादमिक पुस्तकों के अलावा उनके छात्र जीवन पर आधारित दो उपन्यास Kicks of Nostalgia Vol-1 & Vol-2 तथा एक कविता संग्रह 'तिलिस्मकारी' प्रकाशित हो चुके हैं और साथ ही साथ वे फुटबॉल प्रशिक्षण से संबंधित पुस्तकों के लेखन पर भी कार्य कर रहे हैं।
पुस्तक परिचय
मैं ही मैं हूँ' आत्म-संवेदना के दर्शन तथा मन की नैसर्गिक भावनाओं और मनोदशाओं को व्यक्त करती कविताओं की श्रृंखला है। प्रस्तुत कविता संग्रह विविध प्रकारों के भावनात्मक परिदृश्यों की यात्रा है जो कि व्यक्तिगतता के भाव, आत्मनिरीक्षण के दर्शन, उल्लास, प्रेम, आशा और संभावनाओं के साथ साथ निराशा, वेदना, व्याकुलता और खिन्नता की भावनाओं से साक्षात्कार कराती है। चाहे आपको प्रेम, प्रहसन, सांत्वना, संतोष, प्रेरणा की भावनाओं से जुड़ाव की तलाश हो या आपका मंतव्य परिस्थितियों को ललकारने, आक्रोश व्यक्त करने, चुनौती प्रस्तुत करने का हो अथवा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हो, 'मैं ही मैं हूँ आपको नैराश्य की गहराइयों से ले कर आनंद की पराकाष्ठाओं तक परिवर्तनशील इंद्रधनुषी मनोभावों के संसार की यात्रा पर ले जाएगी जहां हर प्रसंग में आप मैं ही मैं हूँ होने का अनुभव करेंगे।
Hindu (हिंदू धर्म) (13870)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (738)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2117)
Chaukhamba | चौखंबा (3483)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25014)
History (इतिहास) (9180)
Philosophy (दर्शन) (3661)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist