श्रीमती अनिता कोठारी, समय-समय पर भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन और उपलब्धियों के बारे में लेख लिखती रही हैं, और ये लेख राजस्थान पत्रिका द्वारा प्रकाशित होते रहे हैं। इस पुस्तक में उन लेखों में से कई शामिल किए गए हैं।
यह हर्ष की बात है कि भारतीय वैज्ञानिकों का चयन करने में अनिता जी ने प्राचीन भारत के विभिन्न विषयों के प्रसिद्ध नामों को भी सम्मिलित किया है, जिनके महत्त्वपूर्ण योगदान को जानकर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए। इनमें प्रमुख नाम हैं, आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, भास्कर, नागार्जुन, वराहमिहिर, सुश्रुत, चरक, धन्वंतरि। इनके बारे में पढ़कर पाठक को कुछ अनुमान होगा कि प्राचीन भारत में गणित, खगोल विज्ञान, रसायन शास्त्र, ज्योतिष विज्ञान, शल्य चिकित्सा, चिकित्सा शास्त्र, आयुर्वेद शास्त्र आदि विषयों का ज्ञान कितने उच्च स्तर का था।
भारत के इन वैज्ञानिकों ने आधुनिक विज्ञान के इतिहास के प्रारंभ के उन अध्यायों को लिखा है, जो आज भी पढ़ने योग्य हैं। इस तरह भारत की विज्ञान और वैज्ञानिक विचारों की परम्परा हजारों वर्ष पुरानी है। इन्हीं परम्पराओं में पले हुए हमारे कुछ आधुनिक वैज्ञानिक भी हैं, जैसे रामानुजन् श्रीनिवास, चन्द्रशेखर वेंकटरमण, सत्येन्द्रनाथ बोस, मेघनाद साहा, के.एस. कृष्णन्, पंचानन माहेश्वरी, डी.एन. वाडिया। इन वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी रिसर्च का काम भारत में रह कर ही किया था। इनकी उपलब्धियां जगत् प्रसिद्ध हैं। परन्तु भारत ने अपने आपको पाश्चात्य विज्ञान से अलग नहीं रखा है।
हमारे कई वैज्ञानिक आधुनिक विज्ञान के अध्ययन के लिए यूरोप और अमरीका गए। वे भारत लौटकर आए और यहां पर उच्च कोटि के रिसर्च में लगे रहे जैसे होमी जहांगीर भाभा, बीरबल साहनी, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रॉय, जगदीश चन्द्र बोस, विक्रम साराभाई, दौलत सिंह कोठारी।
हमारे कुछ वैज्ञानिक विदेश में रिसर्च करने के बाद वहीं पर रह कर विज्ञान के प्रसार में योगदान देते रहे हैं। विज्ञान समस्त मानव की उपलब्धि है। और किसी एक देश की सीमाओं के अंदर सीमित नहीं है। इस सिलसिले में जिन भारतीय वैज्ञानिकों के नाम उभर कर आते हैं, वे हैं, हरगोविन्द खुराना और सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर।
इन सब भारतीय वैज्ञानिकों के विषय में श्रीमती अनिता कोठारी के संक्षिप्त में लेखों का यह संग्रह है। आशा है, हमारे बच्चे तथा और लोग इसको पढ़कर इन वैज्ञानिकों का थोड़ा-सा परिचय प्राप्त कर सकेंगे तथा अधिक जानकारी प्राप्त करने की उत्सुकता होगी और प्रेरित होंगे।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist