लेखक परिचय
डॉ. शुभंकर मिश्र एक प्रतिष्ठित लेखक और सांस्कृतिक राजदूत हैं, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अकादमिक विमर्श, भाषाई धरोहर और भारतीय ज्ञान-परंपरा के वैश्विक प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने बुनियादी साक्षरता, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक रूपों में पाठ्यक्रम निर्माण, शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशासन, भाषाई समावेशिता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान दिया है। वर्तमान में, डॉ. मिश्र विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में उप महासचिव के रूप में भारत सरकार के प्रतिनिधि हैं, जहाँ वे हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय हैं। इस दायित्व से पूर्व वे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली के निदेशक रह चुके हैं। डॉ. शुभंकर मिश्र की अब तक दस से अधिक पुस्तकें विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशनों से प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके लेख तथा शोध-आलेख देश-विदेश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में समय-समय पर प्रकाशित होते रहे हैं। उन्हें 'चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट पुरस्कार' और भारतीय अनुवाद परिषद् द्वारा प्रदत्त 'डॉ. गार्गी गुप्त द्विवागीश सम्मान' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनकी रचनाएँ शैक्षिक जगत और आम पाठकों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13513)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1553)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24649)
History (इतिहास) (8977)
Philosophy (दर्शन) (3613)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist