भूमिका
राजनीति विज्ञान को समझने में राजनीतिक सिद्धांतों का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रस्तुत पुस्तक हिन्दी माध्यम के स्नातक, परास्नातक तथा प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों को केंद्रित करके लिखी गई है। अपने अध्ययन- अध्यापन के क्रम में मैंने हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को विशेषकर यू०जी०सी० नेट परीक्षा की तैयारी करनेवाले विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के अभाव की शिकायत करते पाया हैं। इस पुस्तक लेखन के लिये इन बातों ने उत्प्रेरक की तरह कार्य किया। साथ ही साथ प्रस्तुत पुस्तक राजनीति विज्ञान के समग्र तथा अद्यतन जानकारियों को भी अपने अंदर समाहित करती है। इसमें राजनीति विज्ञान के अतंर्गत राजनीति का स्वरूप, राज्य के आधार, सम्प्रभुता व बहुलवाद, अधिकारों का सामान्य व विशिष्ट सिद्धांत, लोकतंत्र की धारणा, विचारधाराओं में उदारवाद, समाजवाद, मार्क्सवाद, विचारवाद, महिलावाद पर्यावरणवाद, व्यवहारवाद आदि रखे गये हैं। इसके साथ सरकारों का वर्गीकरण, स्वतंत्रता, समानता, न्याय आदि विषयों पर उपयोगी सामग्री प्रस्तुत की गई है। राजनीति विज्ञान के विविध तत्वों की व्याख्या के लिये परम्परागत उदारवादी विचारों से लेकर उत्तर आधुनिकतावादी विचारों को समाहित करने का प्रयास किया गया हैं। राजनीति के सैद्धान्तिक व क्रियात्मक पक्षों पर विवेचना के लिये विशेष ध्यान दिया गया हैं। अतः इस उम्मीद व आश्वासन के साथ कि राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी तथा राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले अन्य पाठक इस पुस्तक से अवश्य ही लाभान्वित होंगे तथा उनकी जिज्ञासाओं को शान्त करने में प्रस्तुत पुस्तक सहायक होगी। अंत में मैं अपने गुरूजनों, अग्रजों, मित्रों, परिवारी जनों तथा शैक्षणिक क्षेत्र के चिंतन का आभार व्यक्त करता हूँ जिनके आर्शीर्वाद, पुण्यों तथा सम्यक सहयोग के फलस्वरूप ही यह पुस्तक अपना वर्तमान आकार ले सकी हैं। इस पुस्तक के स्वरूप को आकार देने में टंकणकर्ता बबीता कुमारी तथा प्रकाशक का भी अविस्मरणय योगदान रहा हैं। मैं प्रस्तुत पुस्तक अपने प्रिय कर्मठ तथा लगनशील विद्यार्थियों को समर्पित करता हूँ।
लेखक परिचय
डॉ. धीरेन्द्र त्रिपाठी ने प्रतिष्ठित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, परास्नातक तथा डी. फिल. की उपाधियाँ प्राप्त की। आपने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा राजनीति विज्ञान विषय में वर्ष 2002, 2003 तथा 2005 में उत्तीर्ण की। वर्ष 2008 में झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य के रूप में चयनित हुए। वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय में अध्ययन और अध्यापन से जुड़े हैं। अब तक इन्होंने तीस से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगोष्ठियों और परिसंवादों में हिस्सा लेकर राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपने उत्कृष्ट पत्र प्रस्तुत किए हैं। इन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परियोजनाओं तथा संगोष्ठियों का संचालन किया है। भारतीय राष्ट्रवाद तथा मानव अधिकार विषय पर इनकी दो पुस्तकें पहले प्रकाशित हो चुकी हैं। उच्च शिक्षा विशेष कर राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में नये शोधों, नवोन्मेषों की दिशा में इनका अप्रतिम योगदान है और शिक्षा जगत में सतत नये प्रतिमान स्थापित करने में लगे हुये हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13516)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1554)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24646)
History (इतिहास) (8976)
Philosophy (दर्शन) (3611)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist