भाषा विभाग, पजाब राज्य भाषा पंजाबी के विकास के साथ साथ राष्ट्रीयता की भावना को प्रोत्साहित करने एवं भावनात्मक एकता को सदृढ़ बनाने के लिए राष्ट्र भाषा हिन्ती के विकास हेतु कुछ योजनाएं चला रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना "हिन्दी बाल साहित्य पुस्तक माला है जिसके अन्तर्गत प्रस्तुत पुस्तक 'रामायण' हम पाठकों को भेंट कर रहे हैं।
भारतीय संस्कृति में समष्टिरूप का दर्शन यदि हमें कहीं होता है तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र में । भगवान् श्री राम का चरित्र इतना लोकप्रिय रहा है कि भारत की प्रत्येक भाषा में ही नहीं अपितु देश-देशान्तरों की भाषाओं में श्री राम की कथा को लेकर एक विशाल वाङ्मय की सृजना हुई है। वास्तव में श्री राम सत्य शिवं सुन्दरम् के प्रतीक हैं। वे शील, सौंदर्य और शान्ति के उदाहरण हैं। हमारी भारतीय संस्कृति एवं समाज के प्रतिबिंब है। अनेक महान् लेखकों ने श्री राम के जीवन चरित्र को सुन्दर अभिव्यक्ति दी है। यथा संस्कृत में बाल्मीकि ऋषि ने 'रामायण', भास ने 'उत्तर राम चरित', स्वयभू ने अपभ्रश में 'पउमचरिउ,' गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी में, "रामचरित मानस" और हिन्दी में मैथिलीशरण गुप्त ने 'साकेत', हरिऔध ने 'वैदेही बनवास' आदि सुप्रसिद्ध महाकाव्यों की सृजना की है तथा जिसने भी राम जी के जीवन चरित्र को वर्णित किया वह अमर कवि बन गया यथा साकेतकार के शब्दों में
"राम तुमारा वृत्त स्वयं ही काव्य है।
कोई कवि बन जाये सहज सम्भाव्य है ।॥"
अतः भारतीय वाङ्मय में राम काव्य का विशिष्ट महत्व है। रामायण में हमारी संस्कृति - वर्णित हुई है। श्री राम हमारे आदर्श हैं। वे मानव भी हैं और ब्रह्म के प्रतीक भी हैं जिन का अवतार "परित्राणाय साधुना विनाशाय च दुष्कृताम्" के लिए हुआ है। अतः इसी राम काव्य परम्परा में डॉ. राम निवास शर्मा से 'रामायण' पुस्तक बच्चों के लिए लिखवाई गई है। इसकी भाषा, शब्द चयन सरल, स्पष्ट एवं सटीक है और विषयानुकूल है। यह पुस्तक बच्चों के लिए मार्गदर्शक है और आशा है कि बच्चे इस पुस्तक को पढ़ कर अपना जीवन उज्ज्वल एवं आदर्शमय बना सकेंगे ।
आशा है पाठक इस पुस्तक का भरपूर लाभ उठा सकेंगे ।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist