लेखक परिचय
लेखिका परिचय डॉ. प्रभारानी पत्रकारिता और हिन्दी कहानी लेखन में एक सुपरिचित नाम। शिक्षा : गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.एड., एम.ए. (समाजशास्त्र), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एम.जे.. एम.ए. (प्राचीन इतिहास), पी.एच.डी. और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से योग में डिप्लोमा। लेखन : 'वाराणसी' सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक पुस्तक प्रकाशित। अनुभव : स्वतंत्र भारत हिन्दी दैनिक पत्र तथा हिन्दुस्तान दैनिक समाचार-पत्र में उपसंपादक के पद पर 15 वर्षों तक कार्य किया। सहायक अध्यापिका के पद पर भी 10 वर्ष पढ़ाया। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर एक हजार से अधिक लेख, कविताएँ, कहानियाँ और शोध-पत्र प्रकाशित (अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में 'इंतजार' कहानी पुरस्कृत)। उ.प्र. राजर्षि टण्डन विश्वविद्यालय, इलाहाबाद और नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना के लिए बी.जे., एम.जे, एम.सी. के लिए पाठ्य लेखन। आकाशवाणी, दूरदर्शन पर दर्जनों कहानी, कविताओं और वार्ताओं का प्रसारण। विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत, एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी द्वारा सम्मानित। नगर के विभिन्न मंचों पर काव्यपाठ किया।
डॉ. प्रभा रानी का रचनाकर्म उनके जैविक अनुभवों से सायास प्रेरित है। वे पूर्णतः स्थापित सामाजिक व्यवस्थाओं के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान सामाजिक जीवन का निरीक्षण करते हुए मानवीय पीड़ा, संघर्ष, निराशा और विफलता को स्वयं जीना चाहती हैं। एक रचनाकार के लिए ऐसा आवश्यक भी है। पर-पीड़ा का अनुभव करके ही लेखक का भावपक्ष प्रबल और व्यापक होता है। तभी तो डॉ. प्रभा का आनुभविक प्रयास असीम और वैविध्यपूर्ण है। वे सामाजिक जीवन पर मनन-चिंतन करते हुए जितने पहलुओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं, उन पर निगाह डालते हुए पाठक अचंभित हो जाता है। इस संग्रह में संकलित उनकी लघुकथाएं विभिन्न सामाजिक पक्षों पर इतनी विविधता से जीवन को चलचित्रित करती हैं कि पाठक आह्लादित होने के अतिरिक्त अपने लिए ढेरों सबक भी एकत्रित कर लेता है। डॉ. प्रभा एक सिद्धहस्त कथाकार हैं। उनके कथानकों में दिलचस्प संवादों का संपुट उनके रचना-कौशल को रेखांकित करता है। निःसंदेह वे एक सफल कथाकार के रूप में पठनीयता की कसौटी पर खरी उतरेंगी। बहरहाल, पाठक, छात्र, समीक्षक और आलोचक ही यह सुनिश्चित करें तो लेखक और प्रकाशक के लिए अत्यंत उपादेय होगा।
Hindu (हिंदू धर्म) (13872)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (738)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2117)
Chaukhamba | चौखंबा (3484)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1320)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25014)
History (इतिहास) (9180)
Philosophy (दर्शन) (3661)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist