डॉ. जीतराम भट्ट उपाधियां प्राप्त की। इसके अतिरिक्त योगवेदान्त अकादमी, ऋषिकेश से योग व आपका जन्म मट्टवाड़ी (अगस्त्यमुनि) उत्तराखण्ड में हुआ। आपके पिता का नाम स्व. डॉ० ईश्री दत्त भट्ट और माता का नाम श्रीमती कस्तूरी देवी मट्ट है। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव की पाठशाला में ही सम्पन्न हुई। आपने काशी से आचार्य (व्याकरण), हिमाचल से एम.ए. (लोकप्रशासन), दिल्ली से बी. एड्.. श्रीनगर (उत्तराखण्ड) से पीएच.डी. लोकमान्य विद्यापीठ, महाराष्ट्र से डी.लिट्. की वेदान्त तथा आरोग्यधाम गोरखपुर से प्राकृतिक चिकित्सा में प्रशिक्षण भी प्राप्त किये। डॉ० भट्ट ने पारम्परिक पद्धति से वेद, ज्योतिष व कर्मकाण्ड का अध्ययन किया तथा अनेक वर्षों तक ऋषिकेश में 'ध्यान' 'कुण्डलिनी जागरण' व 'शक्तिपात' विषयों पर अनुसन्धान किया। दो वर्षों तक संस्कृत गुरुकुल में पढ़ाने के पश्चात् आपने चौदह वर्षों तक दिल्ली में संस्कृत-प्रवक्ता के रूप में अध्यापन कार्य किया और इसके साथ-साथ 'दिशा भारती' संस्कृत-पाक्षिक पत्र का सम्पादन भी किया तथा संस्कृत के प्रसार के लिए 'भारत संस्कृत परिषद्' की स्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। अनेक वर्षों तक आप दिल्ली सरकार की 'हिन्दी अकादमी' और 'संस्कृत अकादमी' में सचिव के दायित्व का निर्वाह करते रहे हैं। आपके प्रयासों से दिल्ली में गढ़वाली, कुमाउँनी और जौनसारी अकादमी की स्थापना हुई और साढ़े तीन वर्षों तक आप इसके संस्थापक सचिव रहे। विगत अनेक वर्षों से आप डा.गो.गि.ला.शा. प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में निदेशक के पद पर कार्य कर रहे हैं। गुरुकुलीय शिक्षा के संरक्षण के लिए आप महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपके डेढ़ सौ से अधिक शोध-लेख प्रकाशित हो चुके हैं। अनेक राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत-सम्मेलनों में आपके शोध निबन्ध प्रस्तुत हो चुके हैं। आपके मार्गदर्शन में 8 छात्रों ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। आपके व्यक्तित्व और कृतित्व पर दो विश्वविद्यालयों में शोधकार्य किया जा रहा है। आपकी सारस्वत-साधना के लिए अनेक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया गया है। आपके द्वारा रचित मुख्य ग्रन्थ इस प्रकार हैं:- प्रमुख मौलिक रचनाएँ:- अनुभूतिशतकम्, वैचित्र्यम्, भक्तिवल्लरी, श्रीगोस्वामिचरितम्, श्रीमदुमाशंकरकाव्यम्, प्रसिद्धानि छन्दांसि गीतानि च, श्रीशनिसमाराधना, गीत-निर्धारिणी, संस्कृते लोकप्रशासनं प्रबन्धनञ्च, भक्तिरसामृतम् एक अध्ययन, बारहखड़ी की फुलझड़ी, श्रीद्वादशज्योतिर्लिङ्गस्तोत्रम्, भक्ति का शाश्वत आनन्द, व्यावहारिक संस्कृत शिक्षणम्, मंगल, मांगलिक और हम, संस्कृत शिक्षण-काव्यम्, संस्कृत-स्वाध्यायनम्, संस्कृत वाग्व्याहरणम्, संस्कृतगीतनिर्धारिणी, नवरसरुचिरा, नेपथ्य के स्वर, शब्दकोश, ईश्वर-आराधना, इत्यादि।
प्रमुख अनूदित एवं सम्पादित ग्रन्थः श्रीमन्नारायणीयम्, संस्कृत में जलविज्ञान, वायुपुराणम्, शतपथब्राह्मण, इक्कीस धर्मसंहिताएँ, शिक्षावली, व्यावहारिक संस्कृतशब्दमंजूषा। इनके अतिरिक्त 100 से अधिक पुस्तकें और पत्रिकाएँ।
Devarsi Narada, the devoted Bhakta, emphasises this Bhakti as "Amṛtaswarupa" in his Bhakti Sutra. This is due to the fact that with the onset of Bhakti, the individual is lifted up from the mundane creations of the world. Sorrow, worry, disease and other problems and hurdles does not affect that kind of an individual. The Bhakta is in contact with the Almighty God all the time and is immersed in the bliss of Divine Nectar resulting in the euphoria due to the unbounded thrill of his experience. This stage is what is known as achieving "Amptatva". The devotee surrenders himself to God and becomes inseparable. Exponents of Bhakti Yoga have given various definitions which are found in the vedic literature, philosophical literature, in the mantras, commentaries and narrations. For a Bhakta the true definition of Bhakti is in the immense pleasure derived by merging himself with the Lord. Narada's Bhakti Sutra indicates that even though Bhakti is a single emotion (Rupa) it manifests itself into eleven different forms such as: 1. Getting absorbed with the qualities of the God (Gunah). 2. Getting absorbed with the form of the Lord (Rupam). 3. Getting absorbed with worship of the Lord (Paja). 4. Getting absorbed in the thought of the Lord (Smaranam). 5. Absolute surrender to the Lord (Atmanivedanam.) 6. Acting as a servant of the Lord (Dasyam). 7. Treating the Lord as a friend (Sakhyam). 8. Treating the Lord as a Child (Vatsalyam). 9. Treating the Lord as a Lover (Kantasaktih). 10. Seeing everything as the Lard (Tanmayasaktih). 11. Unable to bear separation from the Lord even for a movement (Param Avirahasaktih).
Hindu (हिंदू धर्म) (13872)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (737)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2118)
Chaukhamba | चौखंबा (3482)
Jyotish (ज्योतिष) (1620)
Yoga (योग) (1180)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25009)
History (इतिहास) (9180)
Philosophy (दर्शन) (3660)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist