नवीन पठन-पाठन के अनुरूप प्रस्तुत नवम संस्करण को आद्यन्त संशोधित करके आधुनिक प्रश्नोत्तर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। अन्न यह संस्करण परीक्षार्थियों के लिये ही नहीं प्रत्युत लघुकौमुदी पठन-पाठन के लिये भी अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगा । अध्ययन के समय से ही लघुकौमुदी के साथ इस प्रश्नो-त्तरी को पढ़ाया जाय तो विद्याथियों का भविष्य बहुत ही समु-ज्ज्वल हो जायगा । परीक्षा में उन्हें प्रश्नोत्तरी रटाने या लिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रश्नोत्तर के अतिरिक्त भी बहुत-से महत्त्व के विषय इस संस्करण में यत्र तत्र कोष्ठक के अन्दर दिये गये हैं, जिससे विद्याथियों को अधिक लाभ होगा ।
प्रश्नावली में प्रकरण के अनुसार प्रश्नोत्तर लिखे गये हैं, अतः विद्याथियों को प्रश्न के उत्तर मिलने में कठिनता नहीं होगी। विद्याथियों को चाहिये कि वे पहले प्रश्तपत्रों को देखें, तदुपरान्त उन प्रश्नों के उत्तर प्रकरण के यथास्थान पर देखें। ऐसा करने पर प्रश्न का उत्तर उन्हें अविलम्व ही यथास्थान मिल जायगा ।
सन्धिविषयक विशेष जानकारी के लिये मेरे द्वारा सम्पादित 'सन्धिचन्द्रिका' को विद्यार्थी अवश्य पढ़ें। उसमें सन्धिप्रकरण के अतिरिक्त कारक, समास शुद्धाऽशुद्धि आदि विषयों का भी ज्ञान संक्षेप में कराया गया है, जो परीक्षा में बराबर पूछे जाते हैं।
वर्ग ७-८ के लिए बिहार की नवीन नियमावलो के अनुरूप "विहार-प्रथमा-व्याकरणम्" नामक पुस्तक भी इस संस्था में छपी है। जो सभी संस्कृत हाईस्कूल के लिये उपयोगी है।
Astrology (119)
Ayurveda (110)
Gita (75)
Hinduism (1408)
History (146)
Language & Literature (1801)
Learn Sanskrit (25)
Mahabharata (32)
Performing Art (70)
Philosophy (460)
Puranas (122)
Ramayana (48)
Sanskrit Grammar (260)
Sanskrit Text Book (32)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist