इस लगातार बदलती दुनिया में हर एक व्यक्ति को अपने व्यावसायिक या औद्योगिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सभी योजनाओं और रणनीतियों के बावजूद अंत परिणाम चाहना के विपरीत हो सकते हैं। आज के समय में जोखिम उठाये बिना व्यापार करना सम्भव नहीं है। इससे व्यक्ति के मानसिक तनाव में वृद्धि होती है।
किसी भी व्यापार में कुशलता और संसाधनों को लगातार लागू करने के संघर्ष में व्यक्ति के उमंग और उत्साह में कमी आ जाती है। ऐसा देखा गया है कि व्यापार करते समय कई बार हम जरुरी कार्यों को निमाने में तनाव महसूस करते हैं। उदाहरण के लिए जैसे हमारे साथ काम करने वाले लोगों का ध्यान रखना।
प्रायः चुनौतियों के समय अत्यधिक दबाव और तनाव का अनुभव होता है। यह चुनौतियाँ किसी भी क्षेत्र में हो सकती हैं जैसे कि समय की कमी के कारण, सम्बन्धों में तनाव के कारण एवं व्यापारिक प्रतिद्वन्दियों की वजह से और व्यापार में घाटे की वजह से हो सकती हैं। इससे अनिश्चितता, असुरक्षा, निराशावाद और ध्यान में कमी का अनुभव होता है।
ऐसे समय में स्पष्टता, साहस और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। इन मूल्यों को धारण करने से व्यक्ति अपने आप को सशक्त बनाकर समाधानों की तरफ अपना ध्यान एकाग्र करता है। व्यक्ति की चेतना समस्याओं से समाधानों की तरफ बदल जाती है। परिस्थितियों से निपटना आसान हो जाता है और हर परिस्थिति में आशा मिलती है। यह मूल्य जीवन के हर सही फैसले, विकल्प और प्राथमिकताओं का आधार बन जाते हैं और परिणामों के रुप में व्यक्ति अपने समय, शक्ति और विचारों का कुशल उपयोग कर पाता है। इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन में मूल्यों के महत्व को पहचानना जरुरी है। इन मूल्यों के आधार से हम हर कार्य की कुशलता और महत्व को बढ़ाते हैं। व्यापार की बाहरी दुनिया और विचारों की भीतरी दुनिया एवं भावनाओं का प्रबंधन करने की क्षमता जीवन में एक सही संतुलन लाती है।
यह पुस्तक जीवन में इन मूल्यों को लाने वाले तकनीक और साघनों पर केन्द्रित है। इन मूल्यों के प्रयोग के पश्चात होने वाले लाभ और परिणामों को भी इसमें दर्शाया गया है।
इसमें शामिल चित्र विभिन्न अवधारणाओं को दर्शाते हैं जिनके व्यावहारिक रुप से लागू किये जाने से हम मूल्य आधारित जीवन को पा सकते हैं। यह पुस्तक हमारे व्यापारी भाइयों को जीवन की हर परिस्थिति में व्यक्तिगत रुप से प्रभावित हुए बिना परिवर्तन ला सकने के उद्देश्य से लिखी गई है। यह पुस्तक हमें तनाव मुक्त जीवन जीने का प्रभावशाली तरीका समझाती है। इस पुस्तक का हर चित्र हमें भ्रम से स्पष्टता, तनाव से शान्ति और अनिश्चितता से स्थिरता की यात्रा पर ले जाता है। यह अवधारणायें ब्रह्माकुमारीज की दैनिक शिक्षाओं से प्राप्त की गई हैं और यह औद्योगिकदुनिया पर भी लागू होती हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist