| Specifications |
| Publisher: Hind Pocket Books | |
| Author Tejpal Singh Dhama | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 64 | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8.5x5.5 inch | |
| Weight 70 gm | |
| Edition: 2022 | |
| ISBN: 9789353491338 | |
| HAH517 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सदियों से जनमानस के रोम-रोम में बसे हुए हैं। उनकी अमर कहानी रामकथा या रामायण के नाम से दुनिया की अनेक भाषाओं में मिलती है। रामायण के सभी पात्रों के जीवन से कुछ न कुछ हमें प्रेरणा ही मिलती है, इसलिए रामायण के अमर पात्रों की कुछ रोचक कहानियों को इस पुस्तक में संग्रहित किया गया है।
उन्हीं महान पात्रों की यह गाथा दर्जनों चित्रों से सुसज्जित है और अंत में इसमें एक प्रश्नावली भी दी गई है, ताकि पढ़ने के बाद आप अपनी परीक्षा खुद ले सकें।
महर्षि वाल्मीकि के द्वारा श्लोकबद्ध भगवान श्री राम की कथा को वाल्मीकि रामायण के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि को आदिकवि कहा जाता है तथा वाल्मीकि रामायण को आदि रामायण के नाम से भी जाना जाता है। रामायण के पात्र धर्म और मर्यादा के बंधन से बंधे हुए हैं, इसलिए रामायण के पात्रों की कहानियाँ रोचक होने के साथ-साथ अत्यंत शिक्षाप्रद भी हैं। इन कहानियों को छोटों और किशोरों के लिए सजाया संवारा गया है, ताकि इन्हें पढ़कर उनमें उनके जैसा बनने, ऊँचा उठने और दुनिया में बड़ा नाम कमाने की प्रेरणा जगा सकें। रामायण के आदर्श पात्रों की ये प्रेरक कहानियाँ बहुत ही आसान भाषा में हैं और इन्हें रोचक ढंग से लिखा गया है, ताकि इन्हें याद करने में भी आसानी होगी। इसके साथ ही इसमें आकर्षक चित्र भी दिए गए हैं और साथ ही है आपकी परीक्षा के लिए एक प्रश्नोत्तरी, इसे हल कीजिए और अपने ज्ञान की परीक्षा आप स्वयं कीजिए।
Send as free online greeting card
Visual Search