प्रस्तावना
हमारे देश को स्वतंत्र हुए पचहत्तर वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। इस अवधि में हमारे देश ने निरन्तर विकास किया है। भारत के विकास की गति कभी तीव्र रही और कभी अपेक्षाकृत कुछ धीमी भी रही। प्रगति की इस गति के लिए तात्कालिक परिस्थितियों के साथ ही तत्कालीन प्रधानमंत्री एवं उनकी टीम (उनके मंत्रिमंडल के सदस्यगण) की नेतृत्व क्षमता भी महत्वपूर्ण कारक रहे हैं। हमारे सभी राष्ट्र नायकों ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, देश की आर्थिक और वैज्ञानिक प्रगति के लिए अपनी ओर से सभी संभव प्रयास किए हैं, अतः हम भारत के लागों को उन सभी राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञ होना ही चाहिए। अपने इसी मंतव्य के अनुसार यहाँ पर सभी प्रधानमंत्रियों का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का उल्लेख करने का प्रयास किया गया है। हर व्यक्ति में कुछ मानवीय दुर्बलताएं होना स्वाभाविक है और कार्य-निष्पादन हेतु लिए गए निर्णयों में कुछ त्रुटियां अथवा भूलें भी हो सकती हैं जिसका दुष्परिणाम भी देश को भोगना पड़ा है। अतः ऐसी त्रुटियों, भूलों और निजी स्वार्थवश लिए गए गलत निर्णयों की अनदेखी करना भी उचित नहीं है। अतः दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में लिए गए प्रमुख निर्णयों की पूर्वाग्रह रहित विवेचना का प्रयास किया गया है। 1980 और 1990 के दशक में तीन प्रधानमंत्री ऐसे हुए हैं जिन्हें सरकार चलाने के लिए एक वर्ष का भी समय नहीं मिल सका, जिसके कारण वह देश की प्रगति में जो योगदान कर सकते थे, नहीं कर सके। किन्तु प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने देश की महत्वपूर्ण और स्मरणीय सेवा की है। अतः सरसरी दृष्टि से अपने सभी प्रधानमंत्रियों के सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन को देखने-दिखाने का प्रयास भी किया गया है, ताकि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का सही मूल्यांकन करने में चूक न हो जाए।
लेखक परिचय
डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा उपनाम मृदुल शर्मा जन्मतिथि 01 मई 1952 शिक्षा एम.ए., पी.एच.डी. प्रकाशित कृक्तियाँ: काव्य कृतियाँ । विद्रोही सुभाष, 2. अंकुर. 3. नागफनी के फूल. 4. पंख पुचे सुर्खाब, 5. कस्तूरी गंधायित मन. 6. कोशिश के कन्धे, 7. आओ बच्चो गायें गीत, ह. जेठ जिए कचनार, 9. कोई बात नहीं, 10. पूछिए मत. 11. छन्द मकरन्द. 12. मधुप राग, 13. मृदुल मुक्तक माला, 14. मौन सच है कहानी संग्रह 1. साबरमती का दर्द. 2. प्रेम न हाट बिकाय, 3. एक और यशोधरा, 4. संकरी गली, 5. खिसका हुआ आदमी, 6. मोहरे, 7. रक्त संबंध उपन्यास 1. कही अनकही, 2. चक्रव्यूह, 3. परमहंस की पीड़ा, 4. अजेय योद्धा, 5. शताब्दी पुरुष, 6. मुक्ति पथ लघु कथा संग्रह 1. मोह भंग कथेतर गद्य 1. कविता का 'क', 2. राजभाषा हिन्दी अतीत, वर्तमान और भविष्य, 3. स्व-निर्माण संहिता, 4. डॉ. लक्ष्मी शंकर मिश्र 'निशंक'. 5. सरल, सुबोध हिन्दी पत्र लेखन, 6. क्रान्तिकारी चेतना के अग्रदूत, 7. स्वतंत्र भारत का जागरण काल। अन्य प्रकाशन 1. 50 से अधिक समवेत काव्य संकलनों में रचनाएं प्रकाशित, 2. शताधिक पत्र-पत्रिकाओं में 500 से अधिक कविता, लघु कथा, कहानी, निबन्ध एवं समीक्षाएं प्रकाशित विशेष अ. लखनऊ विश्वविद्यालय में व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लघु शोध, आ. उ0प्र0 हिंदी संस्थान के 'साहित्य भूषण' सम्मान सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित, इ. उ0प्र0 हिंदी संस्थान सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा कई कृतियाँ पुरस्कृत। सम्प्रत्ति वर्ष 2017 से छंद बद्ध कविता की त्रैमासिक पत्रिका चेतना स्रोत का संपादन
Hindu (हिंदू धर्म) (13513)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1553)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24649)
History (इतिहास) (8977)
Philosophy (दर्शन) (3613)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist