लेखक परिचय
डॉ. ओंकार नारायण सिंह जन्म तिथि: 16-10-1961 समदड़ी (बाड़मेर) राजस्थान शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी., जे.आर.एफ. अनुसंधान / अध्यापन अनुभव : 32 वर्ष प्रकाशित ग्रंथ : 1. राजस्थान की भक्ति-परंपरा एवं संस्कृति, 2. प्राचीन भारतीय इतिहास की कतिपय विसंगतियाँ, 3. इतिहास एवं संस्कृति-चिन्तन, 4. मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में चित्रित समाज एवं संस्कृति, 5. उत्तर मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 6. स्वातंत्र्य पूर्व राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 7. राजस्थान के भक्ति-साहित्य में प्रतीक-विधान विविध शोध : संगोष्ठियों में सहभागिता एवं पचास से अधिक शोध-पत्रों का प्रकाशन
पुस्तक परिचय
मध्यकालीन दरबारी-फ़ारसी एवं चारण-भाट इतिहास-लेखकों तथा साम्राज्यवादी इतिहासकारों ने अपने नवाब बादशाह तथा राजा-महाराजाओं के हितों के संरक्षण हेतु स्वार्थपरक एवं पूर्वाग्रहयुक्त विचार-दृष्टि से तथ्य-विलोपन, तथ्य-विरूपण और अति-रंजित प्रशंसा-आलोचना द्वारा 'ऐतिहासिक पक्षपात' की विद्या का प्रणयन कर अतीत के यथार्थ अनुसंधान की परम्परा को भ्रष्ट कर दिया। इसलिए राजनीतिक इतिहास के साक्ष्यों के व्याख्यागत द्वन्द्व से पृथक् रहते हुए सामाजिक-साँस्कृतिक इतिहास का मान्य इतिहास-ग्रन्थों के स्थान पर निष्काम, निर्भीक एवं निःस्पृह भक्तों-संतों के साहित्य के अन्तर्गत अनुसंधान का प्रयास करते हुए उत्तरमध्यकालीन राजस्थान के समाज, लोक-जीवन, रूढ़ि-मान्यता, व्यसन-विकार, कला-संस्कार एवं सामाजिक परिवर्तन-प्रसूत अभिनव आचरण-व्यवहार का यथासंभव यथार्थ निरूपण किया गया है। साथ ही मान्य इतिहास के अन्तर्गत अनछुए अथवा मौनप्रायः रहे पक्षों को मुखरित तथा प्रकाशित करने का प्रयास किया गया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13763)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2100)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1171)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24840)
History (इतिहास) (9061)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist