लेखक परिचय
डॉ. शङ्करदत्त ओझा एम.ए., एल्या. बी., पीएच्.डी. आई.ए.एस. (से.नि.) जन्म 16 दिसम्बर, 1938 ई०, ग्राम प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। स्नातक तक की शिक्षा इलाहाबाद, एम०ए० (संस्कृत) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तथा पीएच्० डी० गोरखपुर विश्वविद्यालय से। पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ में ढाई वर्षों तक प्रवक्ता (संस्कृत) के पद पर कार्यरत रहकर एम०ए० कक्षाओं का अध्यापन। क्दनन्तर नियति ने प्राशासनिक सेवा में डाल दिया। आई० ए० एस० के वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर आसीन रहकर प्रदेश की सेवा में ही आत्मरति का आनन्द लिया। 'न दैन्यं न पलायनम्' और 'गंथा नियुक्तोऽस्मि तथा करोमि' का परिपालन मनसा, वाचा तथ कर्मणा किया। जनसेवा में निर्भीक होकर जनहित ही, उसमें भी दरिद्रनारायण हित सर्वोपरि रखा।'मार्गनिर्देशिका' (आध्यात्मिक रचना) 'गुरुजी की तीर्थयात्रा और मेरो अनुभूति', अमर महाकाव्य 'रघुवंश', 'संस्कृति की मंदाकिनी' तथा 'ब्रह्माद्वैतम्' प्रकाशित रचनाएँ। संस्कृति की मंदाकिनी हजारीप्रसाद द्विवेदी संस्कृक्ति नामक नामित पुरस्कार से सन् 1999 ई० में उत्तर प्रदेश संस्थान, लखनऊ द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित। देश की विभिन्न शोध पत्र-पत्रिकाओं में अनेक निबन्ध, कविताएँ आदि प्रकाशित। आकाशवाणी में सन् 1973 ई० से आज तक विविध विषयों के वार्ताकार। सम्प्रति ऋषि ऋण-निर्वाह क्रम में समाज सेवा में सर्वात्मना समर्पित । अनेक शिक्षण संस्थाओं, संस्कार भारती, लखनऊ से सम्बद्ध। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ के भूतपूर्व सलाहकार तथा राष्ट्रीय रामायण मेला समिति, चित्रकूट धाम के उपाध्यक्ष। जीवन का उत्तरार्ध अध्ययन-मनन-लेखन रत।
Hindu (हिंदू धर्म) (13455)
Tantra (तन्त्र) (1002)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2080)
Chaukhamba | चौखंबा (3184)
Jyotish (ज्योतिष) (1542)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24587)
History (इतिहास) (8951)
Philosophy (दर्शन) (3597)
Santvani (सन्त वाणी) (2619)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist