| Specifications |
| Publisher: Penguin Books India Pvt. Ltd. | |
| Author Harinder S. Sikka | |
| Language: Hindi | |
| Pages: 196 | |
| Cover: PAPERBACK | |
| 8x5 inch | |
| Weight 160 gm | |
| Edition: 2021 | |
| ISBN: 9780143450733 | |
| HBR179 |
| Delivery and Return Policies |
| Ships in 1-3 days | |
| Returns and Exchanges accepted within 7 days | |
| Free Delivery |
भारत और पाकिस्तान के बीच 1950 में हुए लिआकत-नेहरु समझौते से उसका जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा, इसका अंदाज़ा तक बीबी अमृत कौर को न था; पर इन सबसे उसके किरदार को जो मज़बूती मिली उसका तसव्वुर भी उसने कहाँ किया था !
बीबी अमृत कौर की ज़िंदगी 1947 के दंगों में दो टुकड़ों में बैट गई। वह नई जगह, अनजाने लोगों के बीच एक नई पहचान के साथ जीना शुरू करती है। उसकी शादी होती है और वह दो बच्चों की माँ बन जाती है। वह इस नई ज़िंदगी को गरिमा के साथ अपनाती है। पर किस्मत ने उसके लिए कुछ और तय कर रखा था जिसने उसे फिर तोड़ कर रख दिया। अबकी दर्द बर्दाश्त के बाहर था। फिर भी यह उम्मीद उसको ज़िंदा रखती है कि एक दिन अपने बच्चों से मिलेगी और उसकी दुनिया सम्पूर्ण हो जाएगी। बीबी अपने वक्त को दुःख से बोझिल नहीं होने देती, बल्कि आप ही उम्मीद और हौसले का दिया बन जाती है।
हरिन्दर सिक्का की विछोड़ा है- एक औरत के मनोबल, त्याग और सहनशक्ति की अनकही हैरतअंगेज़ कहानी। ज़रूर पढ़ें!
हरिन्दर सिक्का लगभग तीन दशकों से पीरामल एंटरप्राइजेज़ लिमिटेड के साथ कार्यरत हैं। इस समय वे सामरिक महत्व के व्यवसाय के ग्रुप डायरेक्टर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद 1979 में उन्होंने भारतीय नौसेना में प्रवेश लिया। उन्हें जनवरी 1981 में कमीशन मिला।
सिक्का 1993 में जब लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर थे तब वक्त से पहले नौकरी से अवकाश ले लिया। उन्होंने 2015 में गुरु नानक के जीवन और शिक्षा पर एक फ़िल्म बनाई, नानकशाह फ़कीर, जिसे कान, टोरंटो और लॉसएंजिलिस के अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में प्रशंसा मिली। इसे तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति आदरणीय प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन में भी दिखाई गई। फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले, जिनमें सर्वाधिक लोकप्रिय नर्गिस दत्त पुरस्कार भी था, जो राष्ट्रीय एकता के अंतर्गत सर्वोत्तम फीचर फिल्म के लिए दिया गया था।
उनकी पहली पुस्तक 'कॉलिंग सहमत' एक ब्लॉकबस्टर थी। कई भारतीय भाषाओं में उसका अनुवाद हुआ। इसी पर आधारित 'राज़ी' नामक फ़िल्म बनी जिसमें मुख्य भूमिका में जानी-मानी आलिया भट्ट थीं। वह फ़िल्म भी सफल रही।
सिक्का अब अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
Send as free online greeting card
Visual Search